Movie prime

“जय भारत, जय कांग्रेस” के नारों से गूंज उठा सभागार...कुमार राजा ने संभाला रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार

Jharkhand Desk: “मैं कांग्रेस नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर पुनः भरोसा जताया. संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और जनता के विश्वास को मजबूत करना मेरा प्राथमिक लक्ष्य रहेगा. मैं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस के जनाधार को और विस्तारित करने का प्रयास करूंगा.” कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. कुमार राजा का स्वागत किया. सभागार “जय भारत, जय कांग्रेस” के नारों से गूंज उठा.
 
JN

Jharkhand Desk: रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि “डॉ. कुमार राजा ऊर्जावान और समर्पित संगठनकर्ता हैं. संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है, यह उनके पिछले कार्यकाल की सफलता का प्रमाण है. उनके नेतृत्व में रांची महानगर कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी.”

अपने संबोधन में डॉ. कुमार राजा ने कहा-  “मैं कांग्रेस नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर पुनः भरोसा जताया. संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और जनता के विश्वास को मजबूत करना मेरा प्राथमिक लक्ष्य रहेगा. मैं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस के जनाधार को और विस्तारित करने का प्रयास करूंगा.” कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. कुमार राजा का स्वागत किया. सभागार “जय भारत, जय कांग्रेस” के नारों से गूंज उठा.

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे, रांची महानगर कांग्रेस के जॉय चक्रवर्ती, प्रखंड अध्यक्ष कुमार कौशल गांधी, अंकित सिंह, ओवैस अंसारी, युसूफ अंसारी, रांची महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह, विक्की ठाकुर, सारीक अहमद, सदाब खान, कार्यालय प्रभारी मो. हुसैन अंसारी, सेलिन जया एक्का, मलका खान, रूबीना कुमारी सहित सभी वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता.