Movie prime

जल्द बज सकता है झारखंड नगर निकाय चुनाव का बिगुल! एनसीपी ने निकाय चुनाव की तैयारी की तेज

Jharkhand Desk: चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसी क्रम में वह पश्चिम सिंहभूम जिले के दौरे पर पहुंचे हैं. डॉ. पांडेय ने घोषणा की कि चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्रों में एनसीपी, चाईबासा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी कोमल निमा सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी.
 
JHARKHAND NAGAR NIKAAY CHUNAW

Jharkhand Desk: चाईबासा में रविवार को एनसीपी पार्टी की ओर से चाईबासा परिसदन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड–उड़ीसा–बिहार (नगर निकाय) प्रभारी डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि पार्टी आगामी झारखंड निकाय चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी. उन्होंने बताया कि चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसी क्रम में वह पश्चिम सिंहभूम जिले के दौरे पर पहुंचे हैं. डॉ. पांडेय ने घोषणा की कि चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्रों में एनसीपी, चाईबासा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी कोमल निमा सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्हें पश्चिम सिंहभूम (नगर निकाय) अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Jharkhand Municipal Election 2025: जल्द बज सकता है झारखंड नगर निकाय चुनाव  का बिगुल! आयोग ने तेज की तैयारी, गाइडलाइन जारी

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत हर बूथ पर 20 युवाओं की टीम के साथ पांच महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा ताकि बूथ स्तर पर मजबूत कमेटी बनाई जा सके. डॉ. पांडेय के अनुसार, बूथ कमेटी के मजबूत होने से पार्टी का संदेश जमीनी स्तर तक आसानी से पहुंच सकेगा और महिलाओं की भागीदारी भी और अधिक बढ़ेगी.

डॉ. पांडेय ने कहा कि चाईबासा क्षेत्र में बड़े वाहनों के नो एंट्री नियमों, औद्योगिक वायु एवं जल प्रदूषण के खतरों और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर पार्टी जल्द ही आंदोलन करेगी. प्रेस वार्ता में पश्चिमी सिंहभूम प्रभारी विल्सन कुल्लू, विवेक पासवान, अजय गोप और कनक सोरेन भी मौजूद थे.