मंच पर छाया संगीत का रंग, जामताड़ा में भोजपुरी गायिका देवी ने बांधा समां...
Jamtara: भोजपुरी जगत की मशहूर गायिका देवी के भक्ति जागरण कार्यक्रम में श्रद्धालु जमकर झूमे. देवी के भजन गीत सुनने और उनको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी. उन्होंने भी अपने भक्ति भजन और गीत से लोगों को खूब झुमाया.
जामताड़ा के मटटार गांव में चल रहे नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान महायज्ञ में आयोजित भक्ति जागरण में भोजपुरी गायिका देवी ने अपने भजन से लोगों को खूब झुमाया. भक्ति जागरण कार्यक्रम में मशहूर भोजपुरी गायिका देवी को देखने और उनके गीतों को सुनने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ था. भोजपुरी सिंगर देवी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मटटार गांव में पार्वती मंदिर में मां देवी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर शिव शक्ति महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया. जहां अयोध्या से आए कथा वाचक द्वारा भव्य राम कथा का प्रवचन चला. वहीं, भजन कीर्तन, भव्य मेला एवं भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया.
देवी ने अपने भजन और गानों से मनोरंजन किया
जागरण कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपना भजन प्रस्तुत किए. बीते रात आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी की मशहूर सिंगर देवी ने भी भक्ति जागरण प्रोग्राम में हिस्सा लिया और अपने भजनों और गानों से भक्तों का मनोरंजन किया. इस मेले और अनुष्ठान में हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं.







