Newshaat_Logo

26 जुलाई से फुटबॉल का महाकुंभ रांची में, बिरसा मुंडा स्टेडियम में सजेगा डूरंड कप का मंच

Ranchi: रांची में 26 जुलाई से 16 अगस्त के बीच कुल सात मुकाबले, जिनमें एक क्वार्टर फाइनलभी शामिल है, खेले जाएंगे. स्टेडियम में नई घास बिछाने, दर्शक दीर्घा के नवीनीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है.
 
Ranchi

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के सबसे प्रतिष्ठित और एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी करने जा रही है. 26 जुलाई से मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुकाबलों का आगाज होगा. इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

Ranchi To Host Durand Cup: रांची को पहली बार मिली डूरंड कप की मेजबानी, बिरसा  मुंडा स्टेडियम में खेले जाएंगे 16 मुकाबले

रांची में 26 जुलाई से 16 अगस्त के बीच कुल सात मुकाबले, जिनमें एक क्वार्टर फाइनल भी शामिल है, खेले जाएंगे. स्टेडियम में नई घास बिछाने, दर्शक दीर्घा के नवीनीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है.

रांची में ग्रुप सी के सभी मैच खेले जायेंगे. इसमें छह लीग मैच के अलावा एक क्वार्टर फाइनल मैच शामिल है. 138 साल पुराने फुटबॉल इतिहास में यह पहली बार है, जब रांची को इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है. आयोजन को लेकर राज्य के खेल विभाग, सेना और जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है. 

मुकाबलों को लेकर 30 हजार की क्षमता वाले बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम को एआइएफएफ (ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन) के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है. खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद स्टेडियम की पिच, फ्लड लाइट्स, खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम, दर्शकों की सुरक्षा और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है.

इस टूर्नामेंट के दौरान रांची के खेल प्रेमियों को भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके खिलाड़ियों को करीब से लाइव देखने का मौका मिलेगा. जमशेदपुर एफसी की ओर से खेलने वाले स्टार विंगर ऋत्विक दास मैदान पर आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे, जो भारतीय सीनियर राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इसके अलावा आइएसएल (इंडियन सुपर लीग) के बेहद अनुभवी और दिग्गज डिफेंडर प्रतीक चौधरी रक्षापंक्ति की कमान संभालेंगे.

रांची और पूरे झारखंड के फुटबॉल प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि स्टेडियम में मैचों को लाइव देखने के लिए पास और टिकट मुफ्त जारी किये जायेंगे. खेल विभाग का लक्ष्य है कि राज्य के सुदूर इलाकों से आने वाले फुटबॉल प्रशंसक और युवा खिलाड़ी बिना किसी आर्थिक बाधा के इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट का आनंद ले सकें.

रांची में होने वाले ग्रुप C के मैचों का शेड्यूल

तारीख मैच समय
26 जुलाई जमशेदपुर एफसी बनाम डिफेंडर्स एफसी शाम 5 बजे
29 जुलाई इंडियन एयर फोर्स बनाम डिफेंडर्स एफसी शाम 7 बजे
4 अगस्त जमशेदपुर एफसी बनाम एससी दिल्ली शाम 4 बजे
7 अगस्त एससी Delhi बनाम डिफेंडर्स एफसी शाम 4 बजे
10 अगस्त एससी दिल्ली बनाम इंडियन एयर फोर्स शाम 7 बजे
13 अगस्त जमशेदपुर एफसी बनाम इंडियन एयर फोर्स दोपहर 4 बजे
16 अगस्त विजेता (टीम-1) बनाम विजेता (टीम-2) शाम 4 बजे

रांची के ग्रुप सी में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय टीमों का कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. यहां जमशेदपुर एफसी, इंडियन एयर फोर्स और एससी दिल्ली के अलावा श्रीलंका की मशहूर डिफेंडर्स एफसी भी चुनौती पेश करेंगी.

18 जुलाई को रांची में ट्रॉफी टूर

रांची में डूरंड कप को लेकर माहौल बनाने और रोमांच बढ़ाने के लिए आगामी 18 जुलाई को रांची में डूरंड कप ट्रॉफी टूर का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान डूरंड कप को शहर के विभिन्न प्रमुख मागों में से ले जाया जायेगा.