Newshaat_Logo

15 अगस्त तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने पर सरकार का फोकस, झारखंड में 25 हजार नियुक्तियों का हो सकता है ऐलान

Jharkhand: राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस पर करीब 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है. हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. 
 
 
drth

Jharkhand: झारखंड सरकार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात दे सकती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी विभागों को रिक्त पदों का अद्यतन ब्योरा तैयार करने और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया है. सरकार का लक्ष्य है कि 15 अगस्त तक करीब 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की घोषणा की जाए या चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएं.

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में 25 हजार नई नियुक्तियों की घोषणा की तैयारी में  हेमंत सोरेन सरकार - Air Now India

सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं. इन रिक्तियों को भरने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, इंजीनियरिंग और अन्य विभागों में भर्ती प्रक्रिया तेज की जा रही है. जिन पदों के लिए पहले से विज्ञापन जारी हो चुके हैं, उनकी चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, नए अधियाचन मिलने पर उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा. सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस पर करीब 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है. हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. 

सत्यापन के बाद शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया 

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सभी विभागों से रिक्त पदों का अद्यतन ब्योरा मांगा गया है. विभागों को खाली पदों की नवीनतम स्थिति देने को कहा गया है, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया में कोई देरी नहीं हो. सरकार का उद्देश्य विभिन्न विभागों में वर्षों से रिक्त पड़े पदों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से भरना है. इसके लिए विभागवार रिक्तियों का अंतिम आकलन किया जा रहा है. रिक्तियों का सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित नियुक्ति एजेंसियों को अधियाचना भेजी जायेगी. इसके बाद चरणबद्ध तरीके सेविज्ञापन जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी. 

सरकारी स्तर पर चल रही इस कवायद का उद्देश्य केवल रिक्त पदों को भरना ही नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों में कार्यक्षमता बढ़ाना और आमलोगों को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना भी है. शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, तकनीकी सेवाओं और अन्य विभागों में बड़ी संख्या में पद लंबे समय से खाली हैं. इन पदों पर नियुक्ति होने से एक ओर विभागों में मानव संसाधन की कमी दूर होगी.