Movie prime

रांची में रामनवमी का महासमागम, जय श्रीराम के नारों से गूंजा आसमान..बाबूलाल मरांडी रहे आकर्षण का केंद्र...

Ranchi: रामनवमी के मौके पर रांची में दर्जनों अखाड़ा जुलूस निकाले गए. पारंपरिक वेशभूषा में युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाए. अखाड़ा दलों के प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग घंटों खड़े रहे. राम दरबार, हनुमान जी और धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं.
 
JHARKHAND

Ranchi: रामनवमी को लेकर राजधानी रांची में उत्साह चरम पर पहुंच गया है. पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. क्या आम और क्या खास, हर वर्ग के लोग इस पर्व को अपने-अपने अंदाज में मनाते नजर आ रहे हैं. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, वहीं सड़कों पर जुलूस और अखाड़ों का प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. गुरुवार रात से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर महावीर पताकाएं लहराती दिखी.

जुलूसों और अखाड़ों से सजा शहर

रामनवमी के मौके पर रांची में दर्जनों अखाड़ा जुलूस निकाले गए. पारंपरिक वेशभूषा में युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाए. अखाड़ा दलों के प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग घंटों खड़े रहे. राम दरबार, हनुमान जी और धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं.

ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से वातावरण पूरी तरह गूंज रहा है. विभिन्न अखाड़ों द्वारा पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए जा रहे हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुटे हुए हैं.

श्रद्धा और उत्साह का संगम

रामनवमी पर रांची में सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग—हर वर्ग के लोग इस पर्व में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। जगह-जगह शरबत, पानी और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी

इसी बीच रांची की सड़कों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी अपने अलग अंदाज में नजर आए. वे अखाड़ा दल के साथ लाठी भांजते हुए दिखे, जिससे रामभक्तों का उत्साह और भी बढ़ गया. उनके इस अंदाज को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल में जोश और उमंग का संचार हो गया.

रामनवमी के मौके पर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. रांची में रामनवमी का पर्व आस्था, परंपरा और उत्साह के संगम के रूप में पूरे भव्यता के साथ मनाया जा रहा है, जहां हर कोई इस उत्सव का हिस्सा बनकर अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहा है.