Newshaat_Logo

जांच में खुला सामूहिक दुष्कर्म का भयावह सच, नाबालिग पीड़िताओं से दरिंदगी में 6 नहीं बल्कि 14 आरोपी शामिल

Jharkhand Rape Case: जांच के दौरान मिले साक्ष्यों, पीड़िताओं के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ाई गई है. मामले में कई संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है. अपहरण किया गया था और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था.
 
jharkhand

Jharkhand Rape Case: नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. शुरुआती जांच में जहां छह आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई थी, वहीं अब विस्तृत जांच और पीड़िताओं के बयान के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि इस वारदात में कुल 14 लोग शामिल थे.

जयपुर पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा; 2 लाख कैश और गहने लेकर भागा था - दैनिक  भास्कर | Dainik Bhaskar

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान मिले साक्ष्यों, पीड़िताओं के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ाई गई है. मामले में कई संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है. अपहरण किया गया था और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. वहां से दोनों नाबालिग लड़कियों को छोड़ कर आरोपी भाग गये थे. उसके बाद दूसरे आरोपियों ने उन दोनों के साथ 10 जुलाई को सामूहिक दुष्कर्म किया. 

पूछताछ में सामने आया पूरा घटनाक्रम 

इस मामले में पहले गिरफ्तार हुए छह आरोपियों में चार बालिग और दो नाबालिग थे. पूछताछ में सभी आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नौ जुलाई को आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों को उठा कर स्मार्ट सिटी घूमने ले गये थे और भगवान होटल के पीछे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया था. उसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों को छोड़ कर वे भाग गये थे. इसके बाद 10 जुलाई को दूसरे आरोपियों ने इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया. तब एक पीड़िता ने वहां से भाग कर पुलिस को सूचना दी थी.