झारखंड सरकार अब INFLUENCERS को दे रही बड़ा तोहफा, केवल REELS बनाकर कमा सकते है 10 लाख रूपए
Jharkhand Desk: झारखंड राज्य अक्सर खनिज संपदा और जंगलों की धरती के रूप में जाना जाता है. अब अपनी पहचान बदलने की तैयारी में है. इस बार सरकार ने एक अनोखा कदम उठाया है. सरकार ने इंफ्लुएंसर्स को 10 लाख रुपये देने का एलान किया है. सोशल मीडिया के जरिए राज्य की खूबसूरती और संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करने का. हेमंत सोरेन सरकार ने ‘इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025’ लॉन्च किया है, जो न सिर्फ पर्यटन को गति देगा बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी सुनहरा अवसर साबित होगा. यानि हेमंत सोरन सरकार अब इंफ्लुएंसर्स को लाखों रुपये कमाने का एक बढ़िया अवसर दे रही है. इसके साथ ही आपको लाइव सत्रों में सह-होस्ट बनने और वीआईपी आमंत्रण पाने का भी अवसर मिलेगा.
इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025 के तहत इंफ्लुएंसर्स को चार कैटेगरी में वार्षिक मानदेय भुगतान किया जायेगा. इसमें न्यूनतम 3 लाख और अधिकतम 10 लाख रुपये भुगतान किये जायेंगे. राशि भुगतान वीडियो या पोस्ट पर 1 माह के भीतर आये व्यूज-लाइक्स और इंगेजमेंट के आधार पर किये जायेंगे. कौन कर सकते हैं आवेदन ?
अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025 के लिए कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स पर ट्रैवल, टूरिज्म या हॉस्पिटेलिटी पर केंद्रित बढ़िया कंटेंट बनाने वाले इन्फ्लुएंसर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको झारखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक ईमेल आइडी jharkhand.influencer.program@gmail.com पर मेल करना होगा.
क्या करना होगा?
इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025 के तहत बनाने वाले कंटेंट में इको या नेचर ट्रेवल्स, जनजातीय एवं सांस्कृतिक पर्यटन, एडवेंचर, धार्मिक/आध्यात्मिक, झारखंडी भोजन व त्योहार या इवेंट कवरेज होनी चाहिए. वीडियो या पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आपको झारखंड पर्यटन के ऑफिशियल हैंडल्स को टैग करना होगा. साथ ही हैशटैग का भी उपयोग करना होगा.
अपनी रचनात्मकता को दुनिया तक पहुंचाने के लिए एक मंच… pic.twitter.com/wSVrJIZ8FJ
— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) September 27, 2025
झारखंड सरकार की ओर से आपको वार्षिक मानदेय भुगतान तो किया ही जायेगा. इसके अलावा आपको आधिकारिक सोशल मीडिया पर विशेष स्थान और सराहना प्रमाणपत्र भी मिलेगा. साथ ही रोमांचक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आपको विशेष स्थान मिलेगा. प्रदेश के पर्यटन महानुभावों और आतिथ्य ब्रांड्स के साथ संपर्क-समूहन, पारस्परिक प्रचार/डिजिटल कोलैबोरेशन (उच्च श्रेणियों के लिए) लाइव सत्रों में सह-मेजबानी/वीआईपी आमंत्रण भी मिलेगा.







