Movie prime

दुमका के बाजार सजे रंग-बिरंगे रंगों और पिचकारियों से, प्रशासन का दावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए...

Dumka: दुमका में होली को लेकर काफी उत्साह उमंग देखी जा रही है. इसका अच्छा असर बाजार पर पड़ा है. पूरा दुमका मार्केट रंग बिरंगी पिचकारियों, कलर्स और अबीर-गुलाल से सज गया है. तरह-तरह के मुखौटे भी बाजार के रौनक बढ़ा रहे हैं. होली की खरीदारी को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
 
DUMKA MARKET

Dumka: झारखंड की उप राजधानी दुमका में रंगों के त्योहार होली की धूम है. पूरा बाजार रंग बिरंगी पिचकारियों, अबीर-गुलाल और मुखौटों से सज गया है. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. इससे दुकानदारों को भी अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है. इधर, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा किया है.

होली का उत्साह-उमंग

दुमका में होली को लेकर काफी उत्साह उमंग देखी जा रही है. इसका अच्छा असर बाजार पर पड़ा है. पूरा दुमका मार्केट रंग बिरंगी पिचकारियों, कलर्स और अबीर-गुलाल से सज गया है. तरह-तरह के मुखौटे भी बाजार के रौनक बढ़ा रहे हैं. होली की खरीदारी को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि रंगों के इस त्योहार का हमें काफी इंतजार रहता है. इसमें हम अपने परिवार, दोस्तों, सगे संबंधियों के साथ रंग अबीर खेलते हैं, तरह-तरह की मिठाइयां खाते हैं, गले मिलते हैं और खुशियां मनाते हैं.

इधर, होली के बाजार से स्थानीय दुकानदारों को लाभ मिल रहा है. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, इससे दुकानदारों को अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है. दुकानदारों का कहना है कि हर्बल कलर्स की काफी डिमांड है. इस बार तरह-तरह की आकर्षक पिचकरियां आई है, जो बच्चों को काफी आकर्षित कर रही है.

Dumka Holi markets

डीसी और एसपी ने कहा - होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इधर, रंगों के इस त्योहार में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो जाए, इसे लेकर जिला प्रशासन काफी मुस्तैद है. लोगों से यह अपील की जा रही है कि आप वैसे लोगों को रंग न लगाएं, जो मना कर रहे हैं क्योंकि इससे माहौल बिगड़ता है.

Dumka Holi markets

दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि पेयजल विभाग, नगर परिषद, पुलिस प्रशासन सभी को अलर्ट मोड में रखा गया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि लोगों को कोई परेशानी न हो. साथ ही अशांति फैलाने वाले चिन्हित लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. होली के दिन सभी चौक-चौराहे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे.