Newshaat_Logo

झारखंड में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों में तेज आंधी का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand Weather Update: रांची समेत झारखंड के 11 जिलों में आज झमाझम बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. रांची मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 17 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: रांची समेत झारखंड के 11 जिलों में आज झमाझम बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. रांची मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 17 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है. राजधानी रांची समेत दक्षिणी, पूर्वी और पठारी क्षेत्रों में मौसम बेहद सुहावना रहेगा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, उत्तर-पश्चिमी हिस्से के पलामू प्रमंडल में अभी भी धूप और गर्मी का असर देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है.

आज का मौसम: रांची, जमशेदपुर... झारखंड में तेज हवाओं का अलर्ट, गरज-चमक के  साथ होगी झमाझम बारिश! IMD की चेतावनी

प्रभावित जिलों में शामिल

रांची, जमशेदपुर, बोकारो राजधानी रांची, नेतरहाट, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. राज्य में मानसून सक्रिय होने से मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. यहां दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और रुक-रुक कर होने वाली बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहेगा. इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. अगर विशेष रूप से रांची की बात करें तो 17 जून को यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है.

Jharkhand Weather Update rain continues in many parts in state | Jharkhand  Weather: झारखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी, फीका पड़ सकता है विजयादशमी का  उत्सव, रहें सतर्क

मौसम विभाग ने 17 से 19 जून के बीच राज्य के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियों का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा.
  • भारी बारिश वाले मुख्य जिले: रांची, खूंटी, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, गिरिडीह, सरायकेला, दुमका, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम.
  • हवा की रफ्तार: इन इलाकों में चक्रवाती हवाओं के कारण 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंके चल सकते हैं.
  • मध्यम बारिश के क्षेत्र: गुमला, रामगढ़ और जामताड़ा में भी मध्यम से अच्छी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है.
  • संभावित खतरे: आंधी-तूफान के साथ दिनभर वज्रपात (बिजली गिरने) का खतरा बना रहेगा, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी.

Heat Wave Update: झारखंड में भीषण गर्मी का सितम, हीट वेव की चपेट में कई  जिले, लू से गई दो लोगों की जान - Heat wave latest updates jharkhand Weather  forecast today

पलामू प्रमंडल में अब भी गर्मी का सितम

झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में फिलहाल मानसून का असर थोड़ा धीमा रहेगा. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ क्षेत्रों में तापमान अन्य जिलों की तुलना में अधिक दर्ज किया जा सकता है. डालटनगंज और उसके आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हालांकि, राहत की बात यह है कि शाम होते-होते इन जिलों में भी बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश से गर्मी थोड़ी कम होगी.

Jharkhand Monsoon 2023: झारखंड में 11 से 13 जुलाई तक के लिए मौसम विभाग का  अलर्ट, जानिए किन जिलों में होगी जोरदार बारिश-jharkhand monsoon 2023 weather  department alert for 11 to 13

मौसम विभाग ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

तेज हवाओं, वज्रपात और आंधी-तूफान की गंभीर आशंका को देखते हुए रांची मौसम केंद्र ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। विशेष रूप से रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले किसानों और खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सख्त सलाह दी गई है