Movie prime

अपराध की तैयारी कर रहे थे बदमाश, गढ़वा पुलिस ने कुख्यात पप्पू खान को दबोचा..

Garhwa: आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है. वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. एसपी ने बताया कि अपराधी पप्पू खान पर विभिन्न थानों में कुल 9 मामले दर्ज हैं. जिसमें लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले हैं.
 
JHARKHAND

Garhwa: झारखंड की गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एक मामला बस स्टैंड में फायरिंग से जुड़ा है, तो दूसरा मामला अपराध की योजना बनाने के है. दोनों मामलों में पुलिस ने देसी कट्टा बरामद किया है. साथ ही बस स्टैंड में फायरिंग मामले में पकड़े गए आरोपी की पुलिस ने शहर में परेड भी कराई है. इसकी पुष्टि गढ़वा एसपी अमन कुमार ने की है.

एसपी ने बताया कि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में 23 मार्च की मध्य रात्रि कुख्यात अपराधी पप्पू खान उर्फ शाहिद अली खान ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी. इस दौरान अपराधियों ने छत्तीसगढ़ के बस के कर्मचारी से मारपीट करते हुए रंगदारी की मांग की थी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में मुख्य आरोपी को उचरी से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है. वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. एसपी ने बताया कि अपराधी पप्पू खान पर विभिन्न थानों में कुल 9 मामले दर्ज हैं. जिसमें लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले हैं.

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के नगवां मोहल्ले में अपराध की योजना बनाते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में आदित्य कुमार पर जिले के विभिन्न थानों में कुल दो मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे अपराधी अजीत कुमार पर कुल सात मामले दर्ज हैं.

एसपी ने कहा की दोनों मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को रीवार्ड दिया जाएगा.