Newshaat_Logo

अगले 48 घंटे भारी! झारखंड के 19 जिलों में घनघोर बारिश, 70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं...

Ranchi: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 19 जिलों में घनघोर बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इतना ही नहीं ठनका (वज्रपात) और ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों की ओर से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 19 जिलों में आज भी घनघोर बारिश, आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.

jharkhand mausam ka hal speedy wind hailstorm and rainfall alert in many  district आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; तूफान  के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, Jharkhand

19 जिलों में अलर्ट, येलो चेतावनी लागू

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

यूपी:मौसम का यू-टर्न, प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी; इन जिलों के लिए जारी  हुआ भारी बारिश का अलर्ट - Up: A Warning Of Hailstorms In The State In  October, With An

तापमान में गिरावट, मौसम रहेगा अस्थिर

लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिन में गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन अचानक मौसम बदलने से किसानों और आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

प्रशासन और मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि-

  • आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों में न रहें
  • पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों से दूर रहें
  • वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें
  • किसानों को खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है

अगले 2–3 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटे तक झारखंड में मौसम अस्थिर बना रह सकता है. कुछ इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रहेगी.