Movie prime

SIR पर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा, मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर मचा पूरा बवाल

Jharkhand Desk: बरकट्ठा विधानसभा से विधायक अमित यादव ने कहा कि मंत्री इरफान अंसारी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा है, जिसकी वजह से वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. उनके ऊपर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि सभी लोग जानते हैं कि झारखंड में जामताड़ा के रास्ते से ही 'बांग्लादेशी' घुसते हैं.
 
Irfan-Anshari

Jharkhand Desk: झारखंड में SIR पर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के एक विवादित बयान ने पूरे राजनीतिक गलियारे में बहस एक को जन्म दे दिया है. दरअसल, मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की थी कि यदि कोई बीएलओ, SIR के तहत वोटर लिस्ट से नाम काटने आपके घर आए, तो उसे घर में बंद कर दें या बंधक बना लें, उनके इस बयान को बीजेपी ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा एतराज जताया है.

झारखंड में SIR पर सियासी बयानबाजी शुरू, मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर बवाल

वो लाल किताब लेकर चलते हैं जिसे संविधान कहते हैं. उसके अंदर उजला पन्ना होता है. संविधान में कितने पन्ने हैं वो संविधान की किताब रखने वालों को पता ही नहीं होता है. वो संविधान सिर्फ पब्लिक को बेवकूफ बनाने के लिए लहराते हैं: मनीष जायसवाल, बीजेपी सांसद

हजारीबाग सांसद ने कहा कि इरफान अंसारी वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में इस तरह की बयानबाजी दे रहे हैं. वह अपने 'बांग्लादेशी वोटर' के हितेषी बनना चाहते हैं.

इधर, बरकट्ठा विधानसभा से विधायक अमित यादव ने कहा कि मंत्री इरफान अंसारी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा है, जिसकी वजह से वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. उनके ऊपर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि सभी लोग जानते हैं कि झारखंड में जामताड़ा के रास्ते से ही 'बांग्लादेशी' घुसते हैं. यहां के मतदान को प्रभावित करते हैं, यदि स्वास्थ्य मंत्री यहां के लोगों को बांग्लादेश में नहीं बसा सकते तो बांग्लादेशी लोगों की वकालत उन्हें नहीं करनी चाहिए.

वहीं बरही विधायक मनोज यादव ने बताया कि आज की परिस्थिति में SIR बेहद जरूरी है. इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए झारखंड में भी इसकी प्रक्रिया की शुरुआत शुरू होने जा रही है. इसके माध्यम से वोटों का फर्जीवाड़ा रोका जा सकेगा. इससे 'वोट चोरी' को रोका जा रहा है. विधायक ने कहा जब शरीर में इंफेक्शन होता है तो इंजेक्शन की जरूरत होती है, SIR वही इंजेक्शन है.

इस मामले में हजारीबाग के रहने वाले स्थानीय हरीश श्रीवास्तव का कहना है कि SIR को लेकर राजनीति की जा रही है. किसी के घर में बीएलओ आए तो उसका मान सम्मान के साथ अतिथि सत्कार होना चाहिए. उन्हें चाय पिलाकर अपनी पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए क्योंकि यह देश के हित के लिए एक बड़ा कदम है.

बता दें कि विवाद बढ़ने के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने सफाई दी थी. उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उनका बयान फर्जी बीएलओ को लेकर था.