Newshaat_Logo

झारखंड वालों अब आराम से घूमों, घर लौटना हुआ आसान आसान, रातभर चलेंगी फ्री बसें!

झारखंड में दशहरा को लेकर सरकार द्वारा काफी सारे इंतजाम किये गए  हैं और किये जा रहे हैं. जगह जगह पर पुलिस की चौकसी भी लगायी गई है कोई अप्रिय घटना ना घटे. अब श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा को देखते हुए रांची नगर निगम ने एक और खास पहल की है. निगम ने घोषणा की है कि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर में रात को भी नगर बसें चलेंगी. यह बसें रात 12 बजे तक या यात्रियों की संख्या रहने तक चलेंगी.
 
DURGA PUJA IN JHARKHAND
Jharkhand Durga Puja Special: झारखंड में दशहरा को लेकर सरकार द्वारा काफी सारे इंतजाम किये गए  हैं और किये जा रहे हैं. जगह जगह पर पुलिस की चौकसी भी लगायी गई है कोई अप्रिय घटना ना घटे. अब श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा को देखते हुए रांची नगर निगम ने एक और खास पहल की है. निगम ने घोषणा की है कि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर में रात को भी नगर बसें चलेंगी. यह बसें रात 12 बजे तक या यात्रियों की संख्या रहने तक चलेंगी.

Jharkhand Durga Puja Special: झारखंड में दशहरा को लेकर सरकार द्वारा काफी सारे इंतजाम किये गए  हैं और किये जा रहे हैं. जगह जगह पर पुलिस की चौकसी भी लगायी गई है कोई अप्रिय घटना ना घटे. अब श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा को देखते हुए रांची नगर निगम ने एक और खास पहल की है. निगम ने घोषणा की है कि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर में रात को भी नगर बसें चलेंगी. यह बसें रात 12 बजे तक या यात्रियों की संख्या रहने तक चलेंगी. नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने बताया कि आसपास के ग्रामीण लोग दुर्गा पूजा घूमने के लिए रांची आते हैं. ऐसे में उन्हें रात में लौटने में दिक्कत हो जाती है.

Durga Puja Special Bus: देर रात घर लौटना होगा आसान, आज रात से रांची के इन 6  रूटों पर चलेगी सिटी बस

राजधानी रांची के लगभग सभी प्रमुख पूजा पंडालों के पट खुल गये हैं. कल शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पूजा पंडालों में पहुंचे. आज रविवार से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की भी संभावना है. न केवल शहर से बल्कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग दुर्गा पूजा मेला घूमने निकलते हैं. कई बार ज्यादा रात होने के कारण वापस घर लौटने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन, अब आपको रात में घर लौटने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. शहरवासियों के लिए अलग-अलग कुल 6 रूटों पर आज रविवार रात से सिटी बस चलेगी.

रातभर चलेगी बसें

रांची नगर निगम ने अलग-अलग कुल 6 रूटों पर आज 28 सितंबर से सिटी बस चलाने का निर्णय लिया है. आज से 2 अक्टूबर तक शहर के 6 रूटों पर दो-दो बसें चलेगी. ये बसें रात 12 बजे तक या जब तक यात्री मिलते रहेंगे, तब तक चलेगी. बसों में महिला, बुजुर्ग और बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी. हालांकि इस सिटी बस के लिए यात्रियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

इन रूटों पर चलेगी बसें

  1. ओरमांझी चौक से ट्रेकर स्टैंड (भाया बरियातु)
  2. कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क (भाया कांके रोड)
  3. तुपुदाना चौक से होटल रेडिसन ब्लू चौक (भाया बिरसा चौक, हिनू),
  4. धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक (भाया बिरसा चौक, हिनू)
  5. धुर्वा गोलचक्कर से कांटाटोली चौक (भाया हरमू रोड, अरगोड़ा, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक),
  6. रामपुर से कांटाटोली चौक (भाया नामकुम)