नामकुम में मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम स्थगित, झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना
रांची के नामकुम में आज आयोजित होने वाला मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के स्थगित होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बयान जारी करते हुए कहा, "आज का कार्यक्रम भले ही आगे बढ़ा दिया गया हो, लेकिन हमारा वादा अटल है। मंईयां सम्मान योजना की राशि बहनों के खातों में पहुंचनी शुरू हो चुकी है।"
इस दौरान झामुमो ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए सवाल उठाया, "हरियाणा में भाजपा ने अब तक बहनों के खातों में 2100 रुपये क्यों नहीं भेजे? भाजपा कब देश की सभी बहनों के खातों में 2500 रुपये भेजना शुरू करेगी?" इसके अलावा झामुमो ने अन्य राज्यों की स्थिति पर भी सवाल खड़े किए, जैसे ओडिशा में 830 रुपये और असम में 1250 रुपये की राशि को लेकर। पार्टी ने कहा, "यह असमानता अब नहीं चलेगी।"
आज का कार्यक्रम भले आगे टल गया है
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) December 28, 2024
पर हमारा वादा अटल है।
सभी बहनों के खातों में मंईयां सम्मान की राशि पहुँचने शुरू हो चुकी है।
- भाजपा ने अब तक हरियाणा में क्यों नहीं बहनों के खातों में 2100 भेजें ?
- अब भाजपा कब देश की सभी बहनों के खातों में 2500 भेजना शुरू करेगी ?… pic.twitter.com/ZlqZO5m4Kp