Newshaat_Logo

नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला! झारखंड में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 जिंदगियों का अंत, मचा कोहराम

गुरुवार को हजारीबाग, पलामू, कोडरमा और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इन घटनाओं से स्थानीय इलाकों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़कों पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग की.
 
ROAD ACCIDENT
Jharkhand Desk: गुरुवार को हजारीबाग, पलामू, कोडरमा और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इन घटनाओं से स्थानीय इलाकों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़कों पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग की.

Jharkhand Desk: झारखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को हजारीबाग, पलामू, कोडरमा और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इन घटनाओं से स्थानीय इलाकों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़कों पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग की.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत - speeding  truck hit bike rider two people died-mobile

तेज रफ्तार वाहन ने दो युवकों को मारी टक्कर

हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में अभिषेक मुर्मू (21) और उनके जीजा बांदी सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की. चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि स्थानीय लोगों को शांत कराया गया है और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है. साथ ही वाहन की तलाश की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया.

इसके अलावा, पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में एक और हादसा हुआ, जहां एक सरकारी कर्मचारी राकेश कुमार (40) की बाइक और  SUV की आमने-सामने टक्कर मौत हो गई. एसडीपीओ मनीभूषण प्रसाद ने बताया कि राकेश कुमार मेदिनीनगर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

एनएच-18 को स्थानीय लोगों ने किया जाम

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के तमुकपाल गांव में एनएच-18 पर हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हाईवे पर मरम्मत का काम चल रहा था, तभी ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी. मृतक की पहचान बलाक मुंडा (तमुकपाल निवासी) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में किशोर भक्त (42) और उनकी पत्नी मौसमी पाल (40) शामिल हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-18 जाम कर मुआवजे की मांग की, जिससे घंटों लंबा जाम लग गया। रात करीब 9 बजे पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटा.

इसी दिन कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में दो और बाइक सवारों की मौत हो गई. पहला हादसा चंदवारा बाजार स्थित काली मंडप के पास हुआ, जहां तेज बारिश के दौरान बाइक का नियंत्रण खोने से सागर कुमार (18) घर लौटते समय फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई

दूसरा हादसा एनएच-20 (रांची-पटना मार्ग) के उरवान मोड़ के पास हुआ, जहां वरुण पांडे (45), निवासी मदनगुंडी बाइक फिसलने से घायल हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.