Movie prime

Jharkhand Cabinet में राज्य सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी, IRB और WIRELESS दरोगा की भर्ती दौड़ में छूट

Jharkhand Desk: झारखंड में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी है. वायरलेस दारोगा (Wireless Daroga) और इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) में आरक्षी के पदों पर नियुक्ति के लिए अब दौड़ में छूट दी गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
 
CM HEMANT SOREN

Jharkhand Desk: झारखंड में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी है. वायरलेस दारोगा (Wireless Daroga) और इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) में आरक्षी के पदों पर नियुक्ति के लिए अब दौड़ में छूट दी गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. नई व्यवस्था के अनुसार अब पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दूरी 6 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 10 मिनट में पूरी करनी होगी. पहले के नियमों के अनुसार पुरुषों को 10 किलोमीटर 60 मिनट में और महिलाओं को 6 किलोमीटर 60 मिनट में दौड़ना होता था.

Ranchi News - IRB और वायरलेस दरोगा की भर्ती दौड़ में छूट, झारखंड कैबिनेट का  बड़ा फैसला, नए नियम लागू - 22Scope News

कई अन्य अहम प्रस्तावों को भी मंजूरीः

कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. इसमें झारखंड राज्य पुलिस रेडियो में वायरलेस सब इंस्पेक्टर नियुक्ति नियमावली 2016 में संशोधन और इंडिया रिजर्व बटालियन आरक्षी भर्ती नियमों में बदलाव शामिल है. इसी तरह का संशोधन राज्य सरकार पहले उत्पाद सिपाही भर्ती में भी कर चुकी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी कोशिश है कि झारखंड अब नए बदलावों के साथ आगे बढ़े और विकास की नई ऊंचाइयों को छुए. उन्होंने युवाओं से राज्य निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया और कहा कि हम सभी मिलकर सोना झारखंड का निर्माण करेंगे.