Movie prime

बदल गया झारखंड का मौसम, पूरे सप्ताह बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट...

Ranchi: मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है...
 
Jharkhand

Ranchi: झारखंड में 15 मार्च की दोपहर के बाद से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है.

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा जबकि कुछ जगहों पर 60 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.
16 मार्च को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा के झोंके चल सकते हैं.
इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और कुछ जगहों पर अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही वज्रपात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम केंद्र के मुताबिक दुमका, धनबाद, देवघर, गिरीडीह, गोड्डा , जामताड़ा, पाकुड़ , साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और रांची में आंधी के साथ ओलवृष्टि की चेतावनी जारी हुई है. जबकि 16 मार्च को खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में तेज हवा के साथ वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.
17 मार्च को भी कई इलाकों में गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी. वही 18 और 19 मार्च को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 मार्च तक भी झारखंड में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी.