Movie prime

Jharkhand में एक बार फिर बदलेगा मौसम...बढ़ेगी ठंड... तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट संभव

Jharkhand Desk: राजधानी रांची सहित जमशेदपुर, सरायकेला और रामगढ़ जैसे जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री C तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री C के आसपास दर्ज किया गया है. लोग अब एक पतले स्वेटर से ही काम चला रहे हैं.
 
Jharkhand Weather Today

Jharkhand Desk: झारखंड के कई जिलों में कुछ दिन पहले कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही थी, जहां लोगों को कई रजाईयों की जरूरत पड़ रही थी, वहीं अब ठंड से थोड़ी राहत मिली है. राजधानी रांची सहित जमशेदपुर, सरायकेला और रामगढ़ जैसे जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री C तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री C के आसपास दर्ज किया गया है. लोग अब एक पतले स्वेटर से ही काम चला रहे हैं.

मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल 48 घंटों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. अधिकतम तापमान 28 डिग्री C से 30 डिग्री C और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री C से 16C के बीच बना रहेगा. इसका मतलब है कि लोगों को अभी ठंड से थोड़ी राहत रहेगी, और ठंड का असर ‘फुलस्टॉप’ पर लगा हुआ है.

तापमान में 5 डिग्री तक होगी गिरावट

हालांकि, यह राहत जल्द ही खत्म होने वाली है. मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि 23 तारीख (नवंबर) के बाद राज्य में एक बार फिर ठंड का अटैक देखने को मिलेगा. अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में 4 से 5 डिग्री C तक की भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. तापमान गिरने के साथ ही सनसनाती हवाएं एक बार फिर ठिठुरन बढ़ाएंगी.

मौसम को लेकर बताया गया है कि तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन सुबह करीब 7:00 बजे तक अच्छा खासा कोहरा छाया रहेगा. इसके अलावा, दोपहर में भी ठंडी हवा चलती रहेगी, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इस अचानक आने वाले ठंड के अटैक को देखते हुए खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.