Newshaat_Logo

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन, कल आएगा तृतीय अनुपूरक बजट

Jharkhand Vidhan Sabha: आज गुरुवार को सत्र का दूसरा दिन हैं. इस दौरान विधानसभा की प्रथम पाली में प्रश्नकाल आयोजित किया जाएगा, जिसमें सदस्यों के अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न लिए और उनके उत्तर प्रस्तुत किए जाएंगे.
 
Jharkhand

Jharkhand Vidhan Sabha Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा का पंचम बजट सत्र शुरू हो चुका है. बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होगा.

इस दौरान विपक्ष द्वारा सवाल पूछे जाएंगे, जिसका जवाब पक्ष की ओर से दिया जाएगा. इसके बाद दूसरी पाली में राज्यपाल के अभिभाषण‎ पर धन्यवाद प्रस्ताव एवं वाद-विवाद होगा.

बजट सत्र का कुल 17 कार्यदिवस निर्धारित किए गए हैं. जहां सत्र के दौरान बजट सहित राज्य की नीतियों, योजनाओं, वित्तीय प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा.

इसके बाद सत्र के अंतिम दिन यानी 24 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन के पटल पर रखेंगे.

बजट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सत्र के कुल 17 कार्य दिवस हैं. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट और 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में पेश किया जाएगा. बजट सत्र में राज्य की नीतियों, योजनाओं और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण पर गहन विचार-विमर्श होगा.

नगर निकाय चुनाव के कारण कार्यवाही में बदलाव राज्य में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर, 23 फरवरी को होने वाली कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया हैं. यह कार्यवाही अब 21 फरवरी को होगी. इस निर्णय को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.