Newshaat_Logo

ये है रांची का डार्लिंग अपार्टमेंट, 20 मिनट में 20 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Ranchi: मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दो शातिर चोरों ने महज सात मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फ्लैट से लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गये. दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच है. सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर अपार्टमेंट में घुसते और निकलते भी दिख रहे हैं. 
 
JHARKHAND

Ranchi: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित इटकी रोड के डार्लिंग (ऑर्किड) अपार्टमेंट में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. बदमाशों ने एक व्यवसायी के फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना उस समय हुई जब घर की महिला सदस्य करीब 20 मिनट के लिए बाजार गई थीं. लौटने पर उन्होंने मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया और घर के अंदर सामान बिखरा मिला.

रांची: दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर कीमती गहने व नकदी चुरा ली. घटनास्थल से एक बड़ा स्क्रूड्राइवर भी बरामद हुआ है, जिससे आशंका है कि उसी की मदद से लॉकर तोड़ा गया. अपार्टमेंट में रहनेवाले उमेश अग्रवाल के फ्लैट में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दो शातिर चोरों ने महज सात मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फ्लैट से लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गये. दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच है. सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर अपार्टमेंट में घुसते और निकलते भी दिख रहे हैं. 

जानकारी के अनुसार उमेश अग्रवाल लोहरदगा में बिजनेस करते हैं. उनकी पत्नी फ्लैट में ताला लगाकर मिठाई खरीदने बाजार गई थी. वह दिन के करीब 11:40 बजे घर से निकली और लगभग 12:10 बजे लौटी. घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर अलमारी खुली मिली और सामान बिखरे पड़े थे. छानबीन करने पर पता चला कि घर से जेवरात और सात लाख रुपये नकद गायब हैं. चोरों ने जेवरात समेटने के बाद गहनों के डिब्बों को बेड पर फेंक दिया था. एक बड़ा स्क्रू ड्राइवर बेड पर और दूसरा बेड के नीचे पड़ा था. आशंका है कि चोर नकदी और जेवरात एक बैग में भर आराम से निकल गए. 

घटना की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी प्रभारी विवेक सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच शुरू करते हुए एफएसएल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को बुलाया. बाद में सिटी एसपी पारस राणा और कोतवाली एएसपी निखिल राय भी मौके पर पहुंचे. अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों चोरों के चेहरे स्पष्ट रूप से कैद हो गए हैं. दोनों चोरों ने न तो हेलमेट पहना था और न ही किसी तरह का मास्क लगाया था. पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है.

घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी पीड़ित के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने डीजीपी तदाशा मिश्रा से फोन पर बात कर घटना का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया. संजय सेठ ने कहा कि राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का भय समाप्त हो गया है. आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है और अब इस पर गंभीरता से निर्णय लिया जाना चाहिए.