झारखंड गोड्डा के ये है सबसे अमीर बिजनेसमैन, खानदानी नहीं बल्कि खुद दम के पर खड़ा किया पूरा EMPIRE
Jharkhand Desk: पैसे के बारे में एक बात काफी सटीक कही गई है कि यह आज है, कल नहीं है। चाहे आम आदमी हो या सबसे बड़े अरबपति लोग, पैसा आता-जाता रहता है. पैसे को लेकर ये भी कहा जाता है कि पैसा हाथों का मैल है. लेकिन जनाब ये कहावत सबके लिए नहीं होती. खैर, भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच यह जानना स्वाभाविक है कि देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं. लेकिन आज हम भारत की नहीं बल्कि झारखंड के छोटे से शहर गोड्डा की बात करेंगे. चलिए, आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आखिर गोड्डा के वो पांच सबसे अमीर शख्स कौन कौन हैं.

गोड्डा के होटल अंजना के मालिक गणेश झा, जो कि संथाल परगना के बड़े व्यवसायियों में से एक माने जाते हैं. गोड्डा समेत देवघर में इनके बड़े होटल हैं. इन्होंने अपनी पूरी संपत्ति अपने दम पर खड़े की है और सरकारी नौकरी छोड़कर इन्होंने खुद से अपने दम पर व्यवसाय शुरू कर आज जिले के सफल व्यक्ति में से एक माने जाते हैं. गणेश झा खेती में अधिक रुचि रखते हैं, और इतने बड़े व्यवसाय होने के बावजूद खुद से खेती करते हैं.

संतोष कुमार सिंह जिले के बड़े ठेकेदार के रूप में जाने जाते हैं. जो कई बड़ी-बड़ी इमारत की सरकारी ठेकेदारी करते हैं. ये गोड्डा के रहने वाले है. और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी इनकी जिले में हमेशा भागीदारी रहती है, इन्हें लग्जरी और महंगी गाड़ियों का शौक है. जिले में लांच होने वाली कोई भी गाड़ी सबसे पहले यह खरीदना अपनी शौक रखते हैं.

अमर नाथ टेकरीवाल संथाल परगना के बड़े व्यवसाय में से एक माने जाते हैं. गोड्डा के पथरगामा के रहने वाले अमर टेकरीवाल ने अपने दम अपनी संपत्ति खड़ी की है. जहां वर्तमान में गोड्डा देवघर दुमका समेत संथाल परगना में कई बड़े शोरूम है. इसके साथ गोड्डा जिले में सरकार द्वारा अनुज्ञप्ति शराब के भी कई काउंटर हैं. अमर टेकरीवाल सामाजिक व्यक्ति हैं और इनका कहीं किन्ही राजनीतिक पार्टियों से लेना देना नहीं है.

निरंजन कुमार सिन्हा जिले के बड़े व्यवसाय माने जाते हैं. जिनका घर गोड्डा के मेहरमा प्रखंड के अमौर गांव में पड़ता है. संथाल परगना में उनके कई बड़े स्कूल कॉलेज और नर्सिंग होम है. सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में इनकी भागीदारी हमेशा जिले में देखी जाती है, जिन्होंने 20 से 30 वर्षों में अपने दम पर अपनी पूरी संपत्ति खड़ी की है, और जिले के बड़े व्यवसाई के रूप में उभरे हैं.

सुनील कुमार टिबरेवाल (मनी सेठ) गोड्डा के महागामा के रहने वाले हैं और जिले के बड़े व्यवसाई में से एक माने जाते हैं. जिले में इनके पेट्रोल पंप, टायर शो रूम, के साथ दर्जनों ट्रक चलते है. यह सरकार को भी जिले में सबसे अधिक टैक्स पे करते हैं और गुप्त रूप से सामाजिक कार्यों में भी इनकी अधिक रुचि है.







