Newshaat_Logo

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस; पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू

Bokaroफिलहाल मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
 
JHARKHAND

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी.

railway track

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के किनारे तीन लोगों के शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फिलहाल मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है. मृतकों में एक युवक की पहचान घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर बबलू सोरेन के रूप में हुई है. वह गोमिया प्रखंड के मडवाडीह टीकाहारा बरकीपुनु गांव निवासी सूरजलाल सोरेन का बेटा है. दूसरा युवक का नाम दीपक सोरेन बताया जा रहा है. 

मौके से मिली बाइक

पुलिस को घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल मिली है. जानकारी के अनुसार, तीनों युवको की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हैं. घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बारीकी से शव के अलावा घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटना का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.