Newshaat_Logo

रांची में बोर्ड एग्जाम के दौरान परीक्षार्थी जाम में न फंसे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने की विशेष व्यवस्था

Ranchi: रांची एसएसपी बोर्ड एग्जाम को लेकर गंभीर है. उनके निर्देशों के अनुपालन में वर्तमान में चल रही बच्चों की बोर्ड परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया.
 
JHARKHAND

Ranchi: जैक बोर्ड एग्जाम के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को सड़क जाम की वजह से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देर ना हो इसके लिए रांची ट्रैफिक पुलिस के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई. रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के द्वारा खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है. मंगलवार को ट्रैफिक ऐसी खुद हर स्कूल में घूम-घूमकर ट्रैफिक व्यवस्था संभलते नजर आए.

क्या है पूरा मामला

रांची एसएसपी बोर्ड एग्जाम को लेकर गंभीर है. उनके निर्देशों के अनुपालन में वर्तमान में चल रही बच्चों की बोर्ड परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा और पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई. जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक एसपी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात प्रवाह की समीक्षा की और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए.

Traffic police arrangements to ensure that students do not stuck in traffic jams during board exams in Ranchi

सुबह के समय अतिरिक्त तैनाती

रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी अब सुबह 9:00 बजे की बजाय 8:00 बजे से ही शुरू कर दी गई है. इससे छात्रों के आने-जाने के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति टल सकेगी और परीक्षा केंद्रों तक पहुंच आसान हो जाएगी. ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, अभिभावकों को सहयोग प्रदान करने और किसी भी संभावित समस्या का तत्काल समाधान करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए है. ट्रैफिक एसपी ने अभिभावकों से विशेष अपील की है कि वे अपने बच्चों को समय पर स्कूल या परीक्षा केंद्र पहुंचाएं और अपनी गाड़ियों को केवल निर्दिष्ट पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें. साथ ही परिजन अवैध पार्किंग से बचें, ताकि यातायात सुगम बना रहे और अन्य छात्रों को परेशानी न हो.

बच्चों के लिए खास है ये समय

रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. इसलिए सभी का सहयोग अपेक्षित है. परीक्षा के समय शुरू किए गए निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक), स्थानीय थाना प्रभारी सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे. पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि परीक्षा अवधि भर यातायात व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाएगी और छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी.