Newshaat_Logo

झारखंड चैंबर के नए अध्यक्ष बने तुलसी पटेल! 2026-27 के लिए नई कमेटी का गठन

Ranchi: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है. तुलसी पटेल को झारखंड चैंबर का नया अध्यक्ष बनाया गया है. नई कमेटी के गठन के साथ चैंबर की आगामी कार्ययोजना और व्यापारिक मुद्दों को लेकर संगठन की नई टीम जिम्मेदारी संभालेगी.
 
JHARKHAND

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। मंगलवार शाम नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति की बैठक में तुलसी पटेल को सर्वसम्मति से झारखंड चैंबर का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक में चैंबर के अन्य पदाधिकारियों के नाम पर भी सहमति बनी।

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी गई। चुनाव पदाधिकारियों ने राज्य के व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के हित में समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया।

तुलसी पटेल को मिली चैंबर की कमान

बैठक में सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से तुलसी पटेल को अध्यक्ष चुना गया। वहीं विकास विजयवर्गीय और रोहित पोद्दार उपाध्यक्ष, रोहित अग्रवाल महासचिव, अमित शर्मा और पूजा ढाढा सह सचिव तथा नवजोत अलंग कोषाध्यक्ष चुना गया।

Tulsi Patel elected as new President of Federation of Jharkhand Chamber of Commerce and Industries

2026-27 की नई टीम

                                पद                                                 नाम                                     
                               अध्यक्ष               तुलसी पटेल
                             उपाध्यक्ष    विकास विजयवर्गीय, रोहित पोद्दार
                            महासचिव              रोहित अग्रवाल
                            सह सचिव         अमित शर्मा, पूजा ढाढा
                            कोषाध्यक्ष             नवजोत अलंग

व्यापारियों और उद्यमियों के मुद्दे प्राथमिकता में

अध्यक्ष चुने जाने के बाद तुलसी पटेल ने चुनाव के दौरान व्यापार एवं उद्योग जगत से मिले सहयोग और समर्थन के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चैंबर को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों, व्यापारियों और उद्यमियों के सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। साथ ही सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने की बात

झारखंड चैंबर के स्थापना दिवस के अवसर पर तुलसी पटेल ने चैंबर के संस्थापक अध्यक्ष स्व. राय बहादुर हरक चंद जैन और संस्थापक सचिव स्व. एआर बुधिया के प्रति श्रद्धापूर्वक कृतज्ञता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि संस्थापकों के प्रयासों और दूरदृष्टि से स्थापित यह संस्था आज राज्य के व्यापारियों एवं उद्यमियों की एक सशक्त आवाज बन चुकी है। उन्होंने संस्थापकों की सोच, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाते हुए चैंबर को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की बात कही।

चुनाव पदाधिकारियों ने सौंपा पदभार

बैठक के बाद चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और पवन शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसी पटेल समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने चैंबर के स्थापना दिवस पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में अध्यक्ष तुलसी पटेल के अलावा उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय और रोहित पोद्दार, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा और पूजा ढाढा, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यकारिणी सदस्यों में मुकेश अग्रवाल, डॉ. अभिषेक रामाधीन, प्रवीण लोहिया, विनीता सिंघानिया, राम बांगड़, मनीष जैन, निधि झुनझुनवाला, आस्था किरण, अमित अग्रवाल, राहुल साबू, अनिल अग्रवाल, अमित किशोर और मोनिका गोयनका शामिल रहे। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा भी उपस्थित थे।