करंट की चपेट में आकर झुलसे दो चचेरे भाई, बिजली तार पर लगी सब्जी तोड़ने के दौरान हुआ हादसा, एक बचाने में दूसरे की भी गई जान
Jharhand Desk: लातेहार के बालूमाथ प्रखंड के बजरमरी गांव में सोमवार शाम एक दुखद घटना सामने आई. बिजली के तार में लगी सब्जी तोड़ने के दौरान दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. यह हादसा लातेहार जिले के लिए बड़ा दर्दनाक हादसा साबित हुआ है. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार बजरमरी गांव निवासी विनय उरांव अपने घर के छत पर बोदी तोड़ रहे थे. जहां बोदी के पास बिजली का तार लगा था. इसी क्रम में अचानक विनय उरांव बिजली के तार के संपर्क में आ गए और छटपटाने लगे. विनय को छटपटाता देख पास में ही खड़े चचेरे भाई प्रकाश उरांव उसे देखने दौड़कर उसके पास गए. लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए. और दोनों बेहोश होकर छत पर गिर गए. जिसे आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताले ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतकों ने बताया कि छत पर खुला तार था, उसी की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौत हुई है. ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक के परिवार को ततकाल सहायता राशि दी जाये.







