Newshaat_Logo

शादी समारोह में जा रही बस पलटी, पाकुड़ में दो लोगों की मौत, कई घायल

Pakur: मृतकों की पहचान 64 वर्षीय ओलेन मुर्मू और 16 वर्षीय राजेश टुडू के रूप में हुई है. घटना बीती देर रात लगभग 1 बजे की है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमड़ापाड़ा दलबल के साथ पहुंचे और बस के अंदर फंसे सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
 
JHARKHAND

Pakur: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के मालीपाड़ा गांव के निकट में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. 

ROAD ACCIDENT IN PAKUR

मृतकों की पहचान 64 वर्षीय ओलेन मुर्मू और 16 वर्षीय राजेश टुडू के रूप में हुई है. घटना बीती देर रात लगभग 1 बजे की है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमड़ापाड़ा दलबल के साथ पहुंचे और बस के अंदर फंसे सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के परियारदाहा गांव से गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी गांव बारात गई हुई थी. बारात लौटने के क्रम में रात के लगभग 1 बजे अमड़ापाड़ा सिंगारसी मुख्य सड़क के मालीपाड़ा गांव के निकट चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई.

घायल मनोज ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया. इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि अन्य लोग सीटों और बस के अन्य हिस्सों के नीचे फंस गए थे, जिसे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया.

घटना में दों लोगों की मौत हुई है. जबकि 33 महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. उनमे से पांच लोगों को ज्यादा चोट आने के कारण चिकित्सकों ने दुमका अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल ये सभी खतरे से बाहर हैं- अनूप रोशन भेंगरा, थाना प्रभारी

स्थानीय लोगों के मुताबिक ग्रामीणों के पहुंचने से पहले अमड़ापाड़ा थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीणों ने बताया कि यदि पुलिस सही समय पर नहीं पहुंचती तो मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता था. पुलिस की इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने खूब सराहना की है.