Newshaat_Logo

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, कोयला लदे ट्रक ने दो लोगों को रौंदा

Hazaribagh: मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक स्कूटी से घर लौट रहे थे कि तभी कोयला लदे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
 
jharkhand

Hazaribagh: जिले के चुरचू थाना क्षेत्र के खजुरिया टांड के पास कोयला लदे ट्रक और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई. जिसमें स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान आकाश हांसदा और राजेंद्र वास्के के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक स्कूटी से घर लौट रहे थे कि तभी कोयला लदे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर उसके टायरों की हवा निकाल दी और शवों को सड़क पर रखकर जाम कर दिया.

ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और जांच की मांग की है. चुरचू थाना प्रभारी अश्विनी चौहान ने बताया कि कोयला ढुलाई करने वाले ट्रक की पहचान कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही कि जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है, वह अवैध रूप से कोयला ढुलाई तो नहीं कर रहा था.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुरचू थाना, अंगो थाना क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में अवैध कोयले का कारोबार और डिपो बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण हादसा हुआ है. लोगों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. मृतक आकाश हांसदा अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.