Newshaat_Logo

झारखंड में बारिश से तबाही का मंजर, दो लोगों की मौत… 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update: रांची मौसम विभाग की मानें तो इस साल ला नीना एक्टिव होने जा रहा है, जिससे भयंकर ठंड पढ़ने का अनुमान है. अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर (CPC) ने 11 सितंबर को जारी पूर्वानुमान में कहा है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच ला-नीना के एक्टिव होने की 71% संभावना है.
 
Weather
Jharkhand Weather Update: रांची मौसम विभाग की मानें तो इस साल ला नीना एक्टिव होने जा रहा है, जिससे भयंकर ठंड पढ़ने का अनुमान है. अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर (CPC) ने 11 सितंबर को जारी पूर्वानुमान में कहा है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच ला-नीना के एक्टिव होने की 71% संभावना है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले लगभग 20 घंटे से लगातार बारिश हो रही थी. जिसके बाद बारिश कुछ समय के लिए थमी लेकिन राजधानी रांची में सोमवार की सुबह 4 से ही मूसलाधार बारिश हुई है. इस दौरान रांची समेत अन्य जिलों में शुरू हुई यह बारिश रात के 10:00 बजे ही थमी. एक बार फिर से बारिश लगातार जारी है. 

WATER LODGING

वहीं, बारिश के कारण राजधानी रांची की सड़के और कई मोहल्लों की गलियां, पूरी तरह जलमग्न हो गयी है. राजधानी के कई सड़कों पर इस कदर जलजमाव हुआ है मानो गाड़ियां सड़क के बजाय तालाब में चल रही हो. लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है. बारिश के चलते सभी सिस्टम फेल हो गए हैं. मुहल्लों में लोगों को घुटने भर पानी से होकर गुजराना पड़ रहा है.

भारी बारिश का अलर्ट जारी

रांची मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे तक राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ ही  ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, धनबाद, खूंटी और रामगढ़ शामिल हैं.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI मंगलवार का है.

STTISTICS

झारखंड में पड़ेगी हांड कपाने वाली ठंड

रांची मौसम विभाग की मानें तो इस साल ला नीना एक्टिव होने जा रहा है, जिससे भयंकर ठंड पढ़ने का अनुमान है. अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर (CPC) ने 11 सितंबर को जारी पूर्वानुमान में कहा है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच ला-नीना के एक्टिव होने की 71% संभावना है. रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया इसका असर झारखंड में भी अच्छा खासा देखने को मिलेगा. पिछले साल के मुकाबले इस 30-35% अधिक ठंड देखने को मिल सकती है.