Newshaat_Logo

झारखंड के लातेहार में भीषण हादसा, तेज रफ्तार मिनी ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक, गई जान

Latehar: गुरुवार को एक मिनी ट्रक डाल्टनगंज से रांची की ओर जा रहा था. वहीं विपरीत दिशा से बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे. इसी दौरान शिव टोली के पास मिनी ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर हो गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बाइक पर सवार एक युवक दूर जा गिरा, जबकि दूसरा युवक ट्रक के नीचे दब गया. इस दौरान मिनी ट्रक भी युवकों को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पलट गया.
 
JHARKHAND

Latehar: झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

truck-crushed-two-youths-riding-bike-in-latehar

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.

डाल्टनगंज से रांची जा रहा था ट्रक

दरअसल, गुरुवार को एक मिनी ट्रक डाल्टनगंज से रांची की ओर जा रहा था. वहीं विपरीत दिशा से बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे. इसी दौरान शिव टोली के पास मिनी ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर हो गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बाइक पर सवार एक युवक दूर जा गिरा, जबकि दूसरा युवक ट्रक के नीचे दब गया. इस दौरान मिनी ट्रक भी युवकों को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पलट गया.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से राहत कार्य शुरू किया और घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को चंदवा अस्पताल पहुंचाया. जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.

इधर, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई. इस कारण सड़क जाम की स्थिति बन गई थी. हालांकि थोड़ी देर बाद यातायात सुचारू हो गया. इस संबंध में डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना की विस्तृत जानकारी भी ली जा रही है.

दुर्घटना का हॉट जोन बना एनएच 39

एनएच 39 इन दिनों दुर्घटना का हॉट जोन बन हुआ है. इस सड़क को फोरलेन सड़क में बदला जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य भी जारी है. निर्माण कार्य चलते रहने के कारण चंदवा थाना क्षेत्र में ही कुछ ऐसे स्थान चिन्हित हो गए हैं, जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. आम लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसी जगहों की पहचान की जाए और वहां सुरक्षा के उपाय भी किए जाएं.