Newshaat_Logo

सिमडेगा में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक

Jharkhand Desk: झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत कामडारा थाना क्षेत्र के रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग दुर्गा मंदिर के पास आज बुधवार की सुबह एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में एक की मौत हो गयी है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है.
 
ROAD ACCIDENT
झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत कामडारा थाना क्षेत्र के रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग दुर्गा मंदिर के पास आज बुधवार की सुबह एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में एक की मौत हो गयी है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है.

Jharkhand Desk: हर दिन भयंकर सड़क हादसे हो रहे हैं. सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और चोटों के मामले में भारत दुनिया में सबसे ऊपर है. एक गलती और जिंदगी खत्म. ज्यादातर मामलों में जिनकी गलती नहीं होती है जो मासूम होते हैं उनकी ज़िन्दगी किसी और की गलती से सेकेंड में खत्म हो जाती है. जबतक आप कुछ समझ पाओ तबतक जिंदगी समाप्त हो चुकी होती है.दुनिया के कुल वाहनों का एक प्रतिशत भारत में है, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में इसका हिस्सा 11 प्रतिशत है. यहां हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मौत होती है.

इधर झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत कामडारा थाना क्षेत्र के रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग दुर्गा मंदिर के पास आज बुधवार की सुबह एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में एक की मौत हो गयी है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कामडारा में घायल का इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान जामटोली गांव निवासी हरखू लोहरा का पुत्र बीसु लोहार के रूप में हुई है. घायल युवक की पहचान जरिया गांव निवासी राय स्वांसी का पुत्र जतरू स्वांसी के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दो युवक कामडारा के जरिया गांव से आज सुबह करीब 9:30 बजे एक मोटरसाइकिल (JH23C5454) में सवार होकर कामडारा बस्ती कुछ सामान खरीदने जा रहे थे. वे कामडारा बस्ती पहुंचने ही वाले थे. तभी एक यात्री बस को आगे ओवरटेक करने के क्रम में सामने से सिमडेगा की ओर से एक ट्रक आ गया. ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई. हादसे में बीसु लोहार ट्रक के चक्के से बुरी तरह से कुचला गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं जतरू स्वांसी भी ट्रक के नीचे फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कामडारा पहुंचाया.