Newshaat_Logo

RIMS की फेयरवेल पार्टी की आड़ में जमकर चली शराब और बीयर, नशे में धुत भावी डॉक्टरों ने खाली कर दी अग्निशमन सिलेंडर की गैस

Ranchi:  फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों ने अनुशासनहीनता का परिचय दिया, जिससे संस्थान की छवि पर सवाल उठने लगे हैं. घटना के बाद परिसर में मौजूद लोगों ने पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को दी. सोशल मीडिया पर भी घटना से जुड़े फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आयोजित फेयरवेल पार्टी विवादों में घिर गई है. आरोप है कि समारोह के दौरान कुछ भावी डॉक्टरों ने शराब और बीयर का सेवन किया और नशे की हालत में जमकर हंगामा किया. इस दौरान परिसर में लगे अग्निशमन (फायर एक्सटिंग्विशर) सिलेंडर की गैस भी खाली कर दी गई.

Infrastructure | RIMS : Rajendra Institute of Medical Sciences | Ranchi,  Jharkhand, India

बताया जा रहा है कि फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों ने अनुशासनहीनता का परिचय दिया, जिससे संस्थान की छवि पर सवाल उठने लगे हैं. घटना के बाद परिसर में मौजूद लोगों ने पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को दी. सोशल मीडिया पर भी घटना से जुड़े फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

इस दौरान रिम्स ऑडिटोरियम परिसर में न सिर्फ डीजे की धुन पर नाच-गाना हुआ, बल्कि खुलेआम शराब और बियर की पार्टी चली. नशे में धुत कुछ मनचले छात्रों ने ऑडिटोरियम में सुरक्षा के लिहाज से लगे फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) को ही उतार लिया और उसकी पूरी गैस हवा में उड़ाकर खाली कर दिया.

सुबह फर्श पर मिलीं बियर की बोतलें

घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार सुबह ऑडिटोरियम की सुरक्षा में तैनात 'सैप' (SAP) के जवान मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि ऑडिटोरियम के फर्श पर शराब और बियर की खाली बोतलें बिखरी पड़ी थीं और अग्निशमन यंत्र पूरी तरह खाली पड़ा था. उल्लेखनीय है कि इस विदाई समारोह का आयोजन वर्ष 2023 बैच के छात्रों द्वारा किया जा रहा था. आयोजन से पूर्व विद्यार्थियों ने रिम्स प्रशासन को लिखित और मौखिक दोनों रूप में पूरी तरह शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया था, जिसके आधार पर ही उन्हें ऑडिटोरियम आवंटित किया गया था.

'अनुशासन का घोर उल्लंघन, होगी सख्त कार्रवाई': रिम्स पीआरओ

इस पूरे घटनाक्रम पर रिम्स के पीआरओ डॉ. शिशिर कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को ऑडिटोरियम इसी शर्त पर उपलब्ध कराया गया था कि वे मर्यादित और शांतिपूर्ण तरीके से विदाई समारोह मनाएंगे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि रिम्स जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान में इस प्रकार की घटना अनुशासन का घोर उल्लंघन (Gross Indiscipline) है. रिम्स प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और घटना में शामिल दोषी विद्यार्थियों की पहचान कर उन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.