Newshaat_Logo

केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी झारखंड दौरे पर, झारखंड के डीजीपी के साथ नए आपराधिक कानून को लेकर हाई लेवल की समीक्षा बैठक

Ranchi: यह बैठक भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों के अनुपालन और अनुसंधान में ई-साक्ष्य ऐप के सही उपयोग पर केंद्रित रहा.
 
Jharkhand

Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी झारखंड दौरे पर हैं. शुक्रवार को रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में निष्ठा तिवारी ने झारखंड के डीजीपी के साथ नए आपराधिक कानून को लेकर हाई लेवल की समीक्षा बैठक की.

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा-11) निष्ठा तिवारी और झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्र की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय सभागार में नवीन आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. यह बैठक भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों के अनुपालन और अनुसंधान में ई-साक्ष्य ऐप के सही उपयोग पर केंद्रित रहा.

निष्ठा तिवारी ने जिलों द्वारा ऐप उपयोग में आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की तथा कांडों के अनुसंधान को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और फॉरेंसिक टीम की सहायता लेने के को लेकर निर्देश दिए.

Union Home Ministry Joint Secretary Nishtha Tiwari visit to Jharkhand

ई-साक्ष्य एप को लेकर हुई ठोस समीक्षा

इस समीक्षा के क्रम में निष्ठा तिवारी, संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा-II), गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने जिलों द्वारा ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग करने में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही नवीन आपराधिक कानून के प्रावधान के अनुरूप कांडों का निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने एवं अनुसंधान में वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम का मदद लेने का निर्देश दिया. इसके साथ ही साइबर क्राइम, काउंटर टेर्रिज्म, ड्रग्स कंट्रोल, डिजास्टर मैनेजमेंट, पुलिस आधुनिकीकरण और विदेशी नागरिकों के वैधता संबंधित होने वाले समस्याओं के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा की गयी.

Union Home Ministry Joint Secretary Nishtha Tiwari visit to Jharkhand

कौन-कौन हुआ बैठक में शामिल

इस बैठक में डॉ. शाहिल अरोड़ा (उप-प्रधानाचार्य, सीडीटीआई, चंडीगढ़), संयुक्त निदेशक एसआईबी रांची, डायरेक्टर डायरेक्टोरेट ऑफ प्रोसिक्यूशन, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज झारखंड सहित वरीय अधिकारी मौजूद रहे. वहीं झारखंड से प्रभात कुमार (पीआईजी विशेष शाखा), असीम विक्रांत मिंज (पीआईजी अपर अनुविभागीय), ए. विजयालक्ष्मी (पीआईजी प्रशिक्षण), डॉ. माईकलराज एस (पीआईजी अभियान), सुदर्शन प्रसाद मंडल (पीआईजी पुलिस मुख्यालय), पटेल मयूर कनैयालाल (पीआईजी प्रोविजन), अजय लिंडा (पीआईजी अपर अनुविभागीय), कार्तिक एस (डीआईजी झासपु) तथा एडिशनल सेक्रेटरी हिमांशु मोहन, स्टेट कोऑर्डिनेटर एनआईसीआईएसआईसी जेएस आदि भी शामिल रहे.