Newshaat_Logo

सरायकेला में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर अनोखी ठगी, हजारों रुपये लेकर ठग फरार

Saraikela: सरायकेला बाजार में ठगी का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शातिर व्यक्ति ने ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर फल, मछली और मुर्गा कारोबार से जुड़े लोगों को ही हजारों रुपये का चूना लगा दिया. घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया है और व्यापारी सतर्क हो गए हैं.
 
JHARKHAND

Saraikela: जिले में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है. ठगों ने डिजिटल भुगतान की सुविधा का झांसा देकर एक व्यक्ति से हजारों रुपये ऐंठ लिए और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Seraikela Kharsawan: सरायकेला में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर अनोखी ठगी, हजारों  रुपये लेकर ठग फरार

जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को भरोसेमंद ग्राहक बताकर पीड़ित से संपर्क किया. उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट करने का दावा करते हुए एक क्यूआर कोड या लिंक के माध्यम से लेनदेन करने की बात कही. बातचीत के दौरान उन्होंने ऐसी चाल चली कि पीड़ित के खाते से हजारों रुपये निकल गए.

सरायकेला बाजार में ठगी का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शातिर व्यक्ति ने ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर फल, मछली और मुर्गा कारोबार से जुड़े लोगों को ही हजारों रुपये का चूना लगा दिया. घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया है और व्यापारी सतर्क हो गए हैं.

Seraikela Kharsawan: सरायकेला में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर अनोखी ठगी, हजारों  रुपये लेकर ठग फरार

पीड़ित व्यवसायियों के अनुसार, सिर पर टोपी और हल्की दाढ़ी वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने सरायकेला के एक स्थानीय स्कॉर्पियो को बुक किया, उसी गाड़ी में बैठकर वह सबसे पहले बाजार स्थित राजू कामिला की फल दुकान पर पहुंचा. वहां उसने 4000 रुपये के सेब और केले खरीदे और गाड़ी में लोड करवाए. ठग ने दुकानदार को पैसे न देकर ‘फोन-पे’ करने का झांसा दिया.  

फल दुकान के बाद वह व्यक्ति गाड़ी से उतरकर बगल में मछली काट रहे अविनाश महंती के पास पहुंचा और 40 किलो मछली काटने को कहा. इसी दौरान उसने अविनाश से ही पास के दुकानदार अगस्ती कैवर्त से 25 किलो पोल्ट्री मुर्गा भी मंगवा लिया. इस बीच ठग ने अविनाश से 10,000 रुपया नगद की मांग की और उन्हें भी फोन-पे से पैसे भेजने की बात कही. इतना सारा सामान लेने पर व्यवसायी ठग के झांसे में आ गए ,बावजूद शातिर यहीं नहीं रुका, उसने गाड़ी बुक करने वाले स्कॉर्पियो चालक से भी 1500 रुपये नगद ले लिए और उसे भी ऑनलाइन पेमेंट करने का बहाना बनाया. 

मौका पाकर फरार हुआ आरोपी 

दुकानदार अविनाश जब मछली काटने और अन्य कामों में व्यस्त थे, तभी शातिर ठग मौका देखकर सभी को चकमा देकर फरार हो गया. मछली काट कर पैक करने के बाद अविनाश उसको खोजने लगे तो पता चला कि वह है नही,काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो ठगी का एहसास हुआ. 

पुलिस जांच में जुटी 

ठगी का शिकार अविनाश महंती द्वारा सरायकेला थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले पर पुलिस अज्ञात ठग की तलाश में जुट गई है.