नगर निकाय चुनाव को लेकर हथियारों का होगा Verification, पलामू डीसी ने जारी किया आदेश...
Palamu: डीसी के आदेश में कहा गया है कि नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर हथियारों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा और बाद में हथियार जमा कर लिए जाएंगे...
Jan 30, 2026, 11:31 IST
Palamu: झारखंड नगर निकाय चुनावों को लेकर पलामू में हथियारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. पलामू में 1,100 से ज्यादा लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं.
इसे देखते हुए 31 जनवरी से 5 फरवरी तक लाइसेंसी हथियारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. पलामू की डीसी समीरा एस ने गुरुवार को इस बारे में एक आदेश जारी किया.
डीसी के आदेश में कहा गया है कि नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर हथियारों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा और बाद में हथियार जमा कर लिए जाएंगे.
पलामू के 25 अलग-अलग इलाकों में सभी हथियारों का वेरिफिकेशन प्रखंड विकास पदाधिकारी या अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी के माध्यम से किया जाएगा.
टाउन और सदर थाना इलाकों के हथियारों का वेरिफिकेशन सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी करेंगे, जबकि हुसैनाबाद इलाके के हथियारों का वेरिफिकेशन अंचल अधिकारी करेंगे.
संबंधित इलाके के प्रखंड विकास पदाधिकारी या अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी मिलकर फिजिकल वेरिफिकेशन की रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसे पलामू एसपी को भी सौंपा जाएगा. पलामू में सबसे ज्यादा हथियार लाइसेंस मेदिनीनगर और हुसैनाबाद इलाकों में हैं. जिला प्रशासन ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भी लाइसेंसी हथियार जमा किए थे.गौरतलब है कि झारखंड में नगर निकाय चुनावों की घोषणा हो चुकी है. गुरुवार से नामांकन शुरू हो गए हैं.







