Movie prime

New Year के स्वागत में भीषण ठंड को लेकर चेतावनी जारी, जमशेदपुर का 499 तो धनबाद का AQI पहुंचा 603

Jharkhand Weather Update: राज्य में सबसे ठंडा स्थान गुमला रहा, जहां तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे तक गिरिडीह और देवघर सहित विभिन्न जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है. विभाग ने आगे बताया कि गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुर, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में उस दिन घना कोहरा छाने की संभावना है...
 
JHARKHAND WEATHER

Jharkhand Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन तक घने कोहरे की आशंका को देखते हुए बुधवार को 'येलो' अलर्ट जारी किया। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए घने कोहरे का ‘येलो’ (सावधान रहने का) अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के 12 जिलों में 'शीत लहर' का अलर्ट, कहीं आपका जिला तो इनमें नहीं

राज्य में सबसे ठंडा स्थान गुमला रहा, जहां तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे तक गिरिडीह और देवघर सहित विभिन्न जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है. विभाग ने आगे बताया कि गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुर, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में उस दिन घना कोहरा छाने की संभावना है.

झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिले फिलहाल शीतलहर की चपेट में है. क्या दोपहर और क्या सुबह और क्या शाम. झारखंड में तीनों पहर बर्फीली हवाएं, धुंध और कोहरे ने लोगों को परेशान कर रखा है. जमशेदपुर में तो आलम यह है कि सुबह 11-12 बजे ही सीधे धूप नहीं मिल रही है. धुंध और कोहरे की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. रांची मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंडी का अलर्ट जारी किया है.

झारखंड के 8 किलो में येलो अलर्ट
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया आज 8 जिलों के लोगों को काफी सावधान रहना पड़ेगा. नए साल के अवसर पर यहां पर शीतलहर कोहरा और पाला यह सारी चीज देखने को मिलेगी. पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में आज दोपहर में भी शीतलहर चलेगी. यहां का न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री तक रह सकता है.

राजधानी रांची, खूंटी, लोहरदगा और जमशेदपुर जैसे जिलों में दोपहर के 12:00 बजे भी लोग अलाव जलाकर सेकते हुए नजर आ रहे हैं. खासतौर पर जो बुजुर्ग वर्ग है. उनको काफी तकलीफ हो रही है. कांकनी हवा, सर्दी, खांसी बुखार और सर दर्द जैसी समस्या दे रही है. आलम यह है कि अभी सिर्फ और सिर्फ अलाव ही एक मात्र सहारा बचा है.

रातों दिन पड़ रही है कड़ाके की सर्दी
वहीं, कुछ जिलें ऐसे हैं. जहां पर दिन में भी एकदम रात की तरह ठंड है, जिनमें हजारीबाग, पाकुड़, चतरा, देवघर जैसे जिले शामिल हैं. क्योंकि, यहां का अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री देखा जा रहा है. यानी कि बिल्कुल रात की तरह ही दिन में भी कांकनी व दोपहर में भी वैसी ही बर्फीली हवा, खासतौर पर टू व्हीलर चलाने वाले लोग ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे हैं.