Movie prime

झारखंड में बदला मौसम, आज कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की संभावना..इस दिन साफ होगा मौसम...

Jharkhand Weather Today: बोकारो जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 43 मिमी बारिश दर्ज की गयी. यहां पर तो दोपहर के बाद से ही मौसम ने जो करवट ले लिया था. जहां रातभर रुक-रुक कर बारिश और वज्रपात होती रही.
 
Jharkhand Weather Update

Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में अगले दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं, बोकारो जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 43 मिमी बारिश दर्ज की गयी. यहां पर तो दोपहर के बाद से ही मौसम ने जो करवट ले लिया था. जहां रातभर रुक-रुक कर बारिश और वज्रपात होती रही.

यहां का मौसम ऐसा हो गया कि लोग पंखा और कूलर छोड़ रजाई निकाल लिए. यही हाल कोडरमा, रांची, खूंटी, कोडरमा जैसे जिले का भी रहा. यहां पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहेगा.

  • दोपहर के 2.30 बजे से हर 10 मिनट में ही मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, जामताड़ा और खूंटी जैसे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करना शुरू किया. खासतौर पर बोकारो, देवघर , खूंटी व जामताड़ा जैसे जिले में अच्छी खासी बारिश भी दर्ज की गई.
  • झारखंड में बारिश के साथ तीव्र वज्रपात और हवा 50 से 60 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से भी चलते देखी गई, जिस वजह से रोड पर वह खासतौर पर हाईवे पर गाड़ी चलाना भी मुश्किल हो गया था. कहीं-कहीं तो पेड़ की टहनी और पेड़ की डाली गिरने लगी. ऐसे में लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ी.
  • अगर हम आज के मौसम की बात करें तो वज्रपात और तेज हवा से लोगों को काफी सावधान रहना पड़ेगा. खासतौर पर रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, दुमका में दोपहर के 3:00 बजे के बाद से वज्रपात की आशंका जताई गई है.
  • झारखंड के कई जिलों में आज हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है. इतना ही नहीं. इस समय पेड़ की टहनी भी गिर सकती है या बिजली का कमजोर खंबा भी नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी करके लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है.