Newshaat_Logo

झारखंड में 11 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, रांची समेत 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi: 11 जून को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में आंधी, वज्रपात के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को रांची का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है 
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 11 जून को राज्य के कई जिलों में आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम में यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों के कारण देखने को मिलेगा.

Jharkhand Weather: झारखंड में चक्रवात का असर, 3 दिन लगातार बारिश की  संभावना; आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट - jharkhand weather alert  thunderstorms hail and strong winds predicted in ...

मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बुधवार शाम रांची और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. वहीं खूंटी में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का यही रुख बना रह सकता है.

70 की स्पीड से हवा, बारिश... दिल्ली सहित 19 राज्यों में मौसम लेगा करवट;  UP-बिहार में अलर्ट; पहाड़ों का क्या है हाल? | Delhi up bihar including 19  states alert for thunderstorms

11 जून को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में आंधी, वज्रपात के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को रांची का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

12 जून का मौसम 

12 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं रांची, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

13 जून का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है.