Newshaat_Logo

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 अगस्त तक तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विभाग ने 13 से 15 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट दिया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य में 13 से 15 अगस्त तक तेज हवा, भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

jharkhand mausam ka hal rain will start again in many districts yellow alert  issue झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से फिर शुरू होगी भारी बारिश;  अलर्ट जारी, Jharkhand

13 अगस्त को रांची समेत गुमला, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी: प्रदेश के मौसम में आज से होगा यू-टर्न, हवाओं के साथ होगी बारिश; इन  जिलों में ओले गिरने की चेतावनी जारी।

वहीं 14 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी और बोकारो में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद 16 अगस्त को भी रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और कोल्हान के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर तेज हवा और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।