झारखंड में अगले चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 13 जिलों में 60 KM/H की आंधी और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 जुलाई को रांची समेत 13 जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में सक्रिय मानसूनी सिस्टम और निम्न दबाव के प्रभाव से 17 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. इस दौरान कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, तेज गर्जन और बिजली गिरने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का खतरा बना रहेगा. साथ ही, कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे और कुछ में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में आगामी 14 से 16 जुलाई के दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है.
- प्रभावित जिले: हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, सरायकेला, साहेबगंज और लोहरदगा.
- हवा की रफ्तार: इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
- सुरक्षा उपाय: मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है.
राज्य में इस साल मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी रही है. आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 13 जुलाई तक झारखंड में आमतौर पर 316.7 मिमी बारिश हो जाती थी. हालांकि, इस वर्ष वर्तमान में केवल 191.5 मिमी बारिश ही हो पाई है, जो सामान्य से 125.2 मिमी कम है.
— Mausam Kendra, Ranchi (@mc_ranchi) July 13, 2026
— Mausam Kendra, Ranchi (@mc_ranchi) July 13, 2026
भले ही पूरे राज्य के स्तर पर बारिश का आंकड़ा कम हो, लेकिन कुछ जिलों में बादलों की अच्छी मेहरबानी रही है. एक माह के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, सिमडेगा जिला 328.8 मिमी बारिश के साथ सबसे आगे रहा है. वहीं, इस सूची में रांची दूसरे स्थान पर है, जहां अब तक 263.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 13, 2026
मुख्य बिंदु
(i) अगले 3–4 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल एवं बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। आज, 13 जुलाई 2026 को मेघालय तथा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी… pic.twitter.com/MT2xN8IpSF
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 जुलाई को राजधानी रांची के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे मौसम सुहावना रहेगा. आज रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. लगातार बारिश और आंधी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से रांची का मौसम सुहावना बना हुआ है.







