Movie prime

क्या है ‘मुर्गा ट्रॉफी’! जिसके लीड एक्टर है भोजपुरी सुपरस्टार ‘निरहुआ’...निरहुआ ने कहा, वास्तविक कहानी को जीवित करने के लिए झारखंड से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती

Jharkhand Desk: निरहुआ ने कहा कि उनकी टीम ने कई राज्यों के लोकेशन देखे, लेकिन ‘मुर्गा ट्रॉफी’ जैसी संवेदनशील और वास्तविक कहानी को जीवित करने के लिए झारखंड से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती.
 
NIRHUA

Jharkhand Desk: भोजपुरी सुपरस्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में अपनी नई फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट साझा किए. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग झारखंड के खूबसूरत लोकेशन पर तेजी से चल रही है और राज्य की प्राकृतिक सुंदरता फिल्म के लिए सबसे उपयुक्त साबित हो रही है.

निरहुआ हाजिर हो' का फर्स्ट लुक OUT, जनता के बीच फाइलों को हाथ में लिए दिखे  भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव - bhojpuri star or bjp mp dinesh lal nirahua  starrer nirahua

निरहुआ ने कहा कि उनकी टीम ने कई राज्यों के लोकेशन देखे, लेकिन ‘मुर्गा ट्रॉफी’ जैसी संवेदनशील और वास्तविक कहानी को जीवित करने के लिए झारखंड से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, गांवों का वास्तविक परिवेश, स्थानीय संस्कृति और लोगों की सहजता किसी भी कहानी को दिल से जोड़ देती है.

झारखंड में बन रही फिल्म मुर्गा ट्रॉफी, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ  शूटिंग के लिए रांची पहुंचे

अभिनेता ने बताया कि फिल्म की प्रकृति पूरी तरह पारिवारिक और प्रेरणादायक है, जिसमें एक बच्चे के संघर्ष, सपनों और जज्बे को दर्शाया गया है. यह सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक संवेदनशील संदेश देने वाली फिल्म है. उन्होंने कहा कि फिल्म के बाल कलाकार पूरी तरह झारखंड से हैं और खास बात यह है कि इनमें से अधिकांश पहली बार कैमरे के सामने अभिनय कर रहे हैं. इसके बावजूद उनकी स्वाभाविक अभिव्यक्ति और गांव की मिट्टी से जुड़ी नैसर्गिकता फिल्म को असाधारण बनाएगी.

निरहुआ ने कहा कि झारखंड में फिल्म बनाने का अनुभव हमेशा सकारात्मक रहा है. यहां का वातावरण, सहयोगी लोग और लोकल कलाकारों की प्रतिभा फिल्म निर्माण को आसान और सार्थक बनाती है. अभिनेता ने कहा कि झारखंड में जब भी कोई फिल्म बनती है तो वह इतनी वास्तविक होती है कि लोगों के दिल को छू लेती है. उन्होंने इस बात की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार फिल्म नीति पर निरंतर काम कर रही है, जिससे आने वाले समय में झारखंड फिल्म निर्माताओं का पसंदीदा स्थान बन सकता है.

फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन सदस्यों ने भी बताया कि शूटिंग कई लोकेशन पर चल रही है. स्थानीय लोगों का अपार सहयोग मिल रहा है. ग्रामीण परिवेश, हरियाली से भरपूर प्राकृतिक नजारे और झारखंड की सांस्कृतिक विविधता फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जा रही है.

निरहुआ ने बताया कि ‘मुर्गा ट्रॉफी’ मार्च 2026 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी और दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख पाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री में नई पहचान स्थापित करेगी और बच्चों की संघर्ष गाथा दर्शकों के दिल को छू लेगी. उन्होंने मीडिया एवं दर्शकों से अपील की है कि फिल्म को भरपूर प्यार और समर्थन दें, जिससे झारखंड में फिल्म निर्माण को और बढ़ावा मिले और यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर और भी चमकें.