Newshaat_Logo

"जहां भी ये छिपे हुए हैं, जैसे ही बाहर आएंगे"...भाकपा माओवादी का ऐलान, झारखंड सहित पांच राज्य 15 अक्तूबर को बंद रहेंगे

"नक्सलियों की यह धमकी केवल डर फैलाने की कोशिश है. जहां भी ये छिपे हुए हैं, जैसे ही बाहर आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. राज्य पुलिस हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है."
 
JHARKHAND NEWS
Jharkhand Desk: "नक्सलियों की यह धमकी केवल डर फैलाने की कोशिश है. जहां भी ये छिपे हुए हैं, जैसे ही बाहर आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. राज्य पुलिस हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है."

Jharkhand Desk: नक्सलियों के खिलाफ अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई आवर फर्जी मुठभेड़ करार देते हुए भाकपा माओवादियों ने बहुत बड़ा ऐलान किया है. माओवादियों ने पत्र जारी कर आने वाले 15 अक्तूबर को झारखंड-बिहार और बंगाल में बंद करने का ऐलान किया है. वहीं ऑपरेशन कगार के तहत संगठन ने 8-14 अक्तूबर तक प्रतिरोध सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है.

माओवादी आंदोलन के आर्थिक प्रभाव की गंभीरता

दरअसल, यह बंद और विरोध कार्यक्रम कथित तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बातचीत से इनकार किए जाने और ऑपरेशन 'कगार' के तहत चलाए जा रहे सुरक्षाबलों के अभियान के विरोध में बुलाया गया है. संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता 'संकेत' द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि 15 सितंबर 2025 को संगठन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य सहदेव सोरेन, बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम और जोनल कमेटी सदस्य राम खेलावन गंझू को एक फर्जी मुठभेड़ में मारा गया. संगठन का आरोप है कि इस तरह की कार्रवाइयों में कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया गया है.

अमित शाह केरल में भाजपा राज्य कार्यालय का उद्घाटन करेंगे - amit shah to  inaugurate bjp state office in kerala-mobile

माओवादी संगठन ने गिरफ्तार किए गए सदस्यों को जल्द कोर्ट में पेश करने की मांग की है, और मुठभेड़ों से बचने की सलाह दी है. प्रेस विज्ञप्ति में चेतावनी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो संगठन विरोध में कठोर कदम उठा सकता है. हालांकि, बंद के दौरान दूध वाहन, प्रेस वाहनों और रोगियों को ले जाने वाली एंबुलेंस को इससे मुक्त रखने की बात कही गई है.

Jharkhand News: झारखंड के DGP के एक आदेश से नक्सलियों में मच गया हड़कंप, दे  डाली अंतिम वॉर्निंग - An order from Jharkhand DGP created panic among  Naxalites gave final warning

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सभी जिलों को अलर्ट

नक्सली बंद की घोषणा के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों ने सभी संबंधित राज्यों के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस मुद्दे पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "नक्सलियों की यह धमकी केवल डर फैलाने की कोशिश है. जहां भी ये छिपे हुए हैं, जैसे ही बाहर आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. राज्य पुलिस हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है."