Movie prime

लगातार हो रहे विमान हादसे की कौन लेगा जिम्मेदारी या किसकी है जिम्मेदारी? आम लोगों की जिंदगी का नहीं है कोई मोल..पायलट सवराजदीप सिंह की परिवार की हालत गंभीर

Jharkhand Air Ambulance Crash: 31 वर्षीय सवराजदीप ने करीब तीन साल पहले शादी की थी. उनका एक छह महीने का बेटा है. सवराज के दोस्त और इलाके के पार्षद ने बताया की सवराजदीप मिलनसार थे. अभी चार दिन पहले ही छुट्टी पूरी करके घर से गए थे. लोगों की मांग है कि सरकार को चाहिए कि विमानों की तकनीकी जांच हो क्यूंकि कुछ महीनों में कई विमान हादसे हो चुके हैं. इसके अलावा लोगों ने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने की मांग भी की है.   
 
RANCHI PLANE CRASH

Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड एयर एंबुलेंस क्रैश की घटना ने सबको झकझोर दिया है. मौत किस रूप में और कहां आ जाए, कुछ पता नहीं चलता. रांची से दिल्ली की ओर उड़ी इस एयर एंबुलेंस में बैठे 7 लोगों को इल्म भी नहीं था कि उनके साथ अगले ही पल ऐसा हो जाएगा. मरीज का कर्जा लेने के बाद इलाज होना था और अब मरीज ही नहीं बचा. इस विमान को चलाने वाले पायलट का पंजाब कनेक्शन निकला है क्योंकि पायलट सवराजदीप सिंह अमृतसर के रहने वाले थे और 8 महीने पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी. 

पंजाब का था पायलट

चतरा में हुई इस दुर्घटना में एयर एंबुलेंस को चलाने वाले पायलट अमृतसर के थे. सवराजदीप सिंह अमृतसर के रहने वाले थे और ध्यान देने वाली बात यह थी कि उन्होंने 8 महीने पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी. पायलट सवराजदीप सिंह की मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन है. दुख के इस आलम में परिवार मीडिया से भी बात करने की हालत में नहीं है. 31 वर्षीय सवराजदीप ने करीब तीन साल पहले शादी की थी. उनका एक छह महीने का बेटा है. सवराज के दोस्त और इलाके के पार्षद ने बताया की सवराजदीप मिलनसार थे. अभी चार दिन पहले ही छुट्टी पूरी करके घर से गए थे. लोगों की मांग है कि सरकार को चाहिए कि विमानों की तकनीकी जांच हो क्यूंकि कुछ महीनों में कई विमान हादसे हो चुके हैं. इसके अलावा लोगों ने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने की मांग भी की है.