Movie prime

नीलांबर पीतांबर के शहादत स्थल से शुरू होगी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम लेकिन इस कार्यक्रम की शुरुआत सीएम हेमंत सोरेन नहीं करेंगे...

Jharkhand Desk: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड से "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह अब झारखंड सरकार के...
 
CM Hemant Soren

Jharkhand Desk: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पलामू दौरा स्थगित हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड से "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह अब झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

दरअसल, पहले जिला मुख्यालय से कार्यक्रम की शुरुआत होती थी, लेकिन पहली बार प्रखंड मुख्यालय से कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है. जिसमें झारखंड सरकार के कई मंत्री भाग लेंगे. नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड पहले लेस्लीगंज के नाम से जाना जाता था. लेस्लीगंज अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला लड़ाई लड़ने वाले नीलांबर पीतांबर का शहादत स्थल है. लेस्लीगंज में नीलांबर पीतांबर को अंग्रेजों ने फांसी दी थी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि देने के लिए लेस्लीगंज से ही कार्यक्रम की शुरुआत करने की योजना तैयार की है. यही वजह है कि नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है.

पलामू डीसी समीरा एस ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड से कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है. पलामू के लोगों से जिला प्रशासन अपील करता है कि वह कार्यक्रम में जाएं और सरकारी योजनाओं से जुड़ें. साथ ही कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की भी जानकारी दें.