Movie prime

BJP के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज जन्मदिन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज 60वां जन्मदिन हैं. वही उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवा दल उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है. मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों. आपको बता… Read More »BJP के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज जन्मदिन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
 
BJP के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज जन्मदिन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज 60वां जन्मदिन हैं. वही उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवा दल उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है. मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों.

आपको बता दे कि जगत प्रकाश नड्डा का पैतृक स्थल हिमाचल प्रदेश है. उनका जन्म 1960 में पटना में हुआ था. नड्डा पहले आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य के तौर पर छात्र और युवा राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े थे.  उन्हें बाद में हिमाचल में विधायक चुना गया, जहां उन्होंने मंत्री के रूप में सेवाएं दीं. वही एक अनुभवी संगठनात्मक नेता नड्डा 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे.

वही दूसरी ओर नड्डा के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है. मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.’

https://youtu.be/BKPS4Ul29NE