यूपी में बड़ा बदलाव: योगी सरकार के हाई लेवल एक्शन प्लान में 7 बड़े फैसले, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और वर्क फ्रॉम होम पर जोर
बैठक में वीआईपी कल्चर कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और डिजिटल वर्किंग सिस्टम अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। सरकार का मानना है कि इन फैसलों से ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण घटेगा और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा।
बैठक में लिए गए 7 बड़े फैसले
• मुख्यमंत्री, मंत्री और वीआईपी मूवमेंट में 50% तक वाहनों की संख्या कम की जाएगी।
• मंत्री, सांसद और विधायक सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे।
• बड़े संस्थानों और स्टार्टअप्स में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की एडवाइजरी जारी होगी।
• सरकारी बैठकें, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस अधिकतर वर्चुअल मोड में आयोजित किए जाएंगे।
• सचिवालय की 50% बैठकें ऑनलाइन होंगी।
• रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों के सीमित इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।
• पीएम सूर्य घर रूफटॉप सोलर योजना को तेजी से बढ़ावा दिया जाएगा।
जनता से भी की गई 10 बड़ी अपील
योगी सरकार ने आम लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक कम करने के लिए सहयोग मांगा है।
• सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने की अपील
• मेट्रो, UPSRTC बस और ई-बसों के इस्तेमाल को बढ़ावा
• स्कूलों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग पर जोर
• ऑफिस टाइम अलग-अलग शिफ्ट में रखने की सलाह
• कार पूलिंग, साइक्लिंग और EV को बढ़ावा
• 6 महीने तक गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने की अपील
• डेस्टिनेशन वेडिंग और देश में शादी आयोजन को बढ़ावा
• ODOP और GI टैग वाले स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन
• खाद्य तेल का कम इस्तेमाल और नेचुरल फार्मिंग पर जोर
• “विजिट माय स्टेट” अभियान के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना
सरकार के इस नए एक्शन प्लान को पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि जनता और प्रशासन इन अपीलों और फैसलों को कितनी गंभीरता से लागू करते हैं।







