Newshaat_Logo

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में 1 लाख नए घर बनेंगे, ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र देगा ₹1000 करोड़

Kolkata: केंद्र सरकार ने राज्य के ग्रामीण विकास को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)के तहत 1 लाख नए मकानोंके निर्माण को मंजूरी दी है. इसके साथ ही ग्रामीण सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण के लिए लगभग ₹1000 करोड़की स्वीकृति भी दी गई है.
 
Kolkata

Kolkata: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार ने राज्य के ग्रामीण विकास को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1 लाख नए मकानों के निर्माण को मंजूरी दी है. इसके साथ ही ग्रामीण सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण के लिए लगभग ₹1000 करोड़ की स्वीकृति भी दी गई है.

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी से राज्य के हजारों ग्रामीण परिवारों को पक्के घर मिलेंगे. वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुलों के निर्माण को गति मिलेगी, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

सड़क परियोजनाओं पर होगा बड़ा निवेश

केंद्र सरकार ने PMGSY के विभिन्न चरणों के तहत पश्चिम बंगाल में नई सड़क और पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन योजनाओं पर कुल करीब ₹1,013 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इससे कई नई ग्रामीण बस्तियां पहली बार बेहतर सड़क संपर्क से जुड़ सकेंगी.

केंद्र का जताया आभार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राज्य के ग्रामीण विकास, आवास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी. उन्होंने भरोसा जताया कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा.

लाखों ग्रामीणों को होगा लाभ

सरकार का दावा है कि इन योजनाओं के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास, सड़क संपर्क और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. बेहतर सड़क नेटवर्क से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, जबकि नए मकानों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध होगा.