Newshaat_Logo

7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, धनबाद-गया से दिल्ली-मुंबई-कोयंबटूर तक बड़ा फायदा

New Amrit Bharat Trains Routs Details: रेलवे बोर्ड ने देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी है. इनमें धनबाद-कोयंबटूर, प्रयागराज-मुंबई, प्रयागराज-उधना, सूबेदारगंज-मुंबई, गोरखपुर-दिल्ली, गोरखपुर-बांद्रा और चारलापल्ली-गोरखपुर रूट शामिल हैं. नई ट्रेनों से झारखंड, बिहार, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के यात्रियों को फायदा होगा.
 
new-amrit-bharat-trains-routes-details-delhi-prayagraj-mumbai-bihar-up-mp-gujarat-rajasthan-maharashtra

New Amrit Bharat Trains Routs Details: स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे बोर्ड ने देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी है। इन ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

amrit bharat express train will run daily from rajendra nagar terminal know  about stoppage राजेंद्र नगर टर्मिनल से रोजाना 7 बजकर 45 मिनट पर चलेगी अमृत  भारत एक्सप्रेस, कहां-कहां ...

अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियत यह है कि इनमें नॉन-एसी कोच होंगे और इनका किराया प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में अपेक्षाकृत कम रखा जाता है। इससे खासकर कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को लंबी दूरी का किफायती सफर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

किन शहरों को मिलेगा फायदा?

नई ट्रेनों के प्रस्तावित रूट में धनबाद, गया, प्रयागराज, जबलपुर, कोटा, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, दिल्ली, मुंबई, नागपुर, रतलाम, वडोदरा और सूरत समेत कई प्रमुख शहर शामिल हैं। इनमें कुछ ट्रेनें उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक लंबी दूरी तय करेंगी।

1. धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे बोर्ड ने धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस (22363/22364) को मंजूरी दी है। यह ट्रेन झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ेगी।

प्रमुख स्टॉपेज: धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, नेल्लोर, रेनिगुंटा, काटपाडी, सलेम, इरोड और तिरुप्पुर होते हुए कोयंबटूर तक जाएगी।

2. प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

20436/20435 नंबर वाली यह ट्रेन प्रयागराज से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलेगी। यह साप्ताहिक सेवा होगी।

प्रमुख स्टॉपेज: प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण।

3. प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस

20437/20438 नंबर वाली प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस को भी साप्ताहिक सेवा के तौर पर मंजूरी दी गई है।

प्रमुख स्टॉपेज: प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा और उधना।

4. सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

14121/14122 नंबर की यह साप्ताहिक ट्रेन उत्तर प्रदेश को मुंबई से जोड़ेगी।

प्रमुख स्टॉपेज: सूबेदारगंज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे।

5. गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

15095/15096 नंबर वाली गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को भी साप्ताहिक सेवा के लिए मंजूरी मिली है।

प्रमुख स्टॉपेज: गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली।

6. गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

15085/15086 नंबर की यह साप्ताहिक ट्रेन पूर्वी उत्तर प्रदेश को मुंबई से जोड़ेगी।

प्रमुख स्टॉपेज: गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा किला, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस।

7. चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

सातवीं स्वीकृत सेवा चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (22075/22076) है। यह तेलंगाना से उत्तर प्रदेश तक लंबी दूरी की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

प्रमुख स्टॉपेज: चारलापल्ली, काजीपेट, पेद्दापल्ली, मंचेरियल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा और गोरखपुर।

झारखंड-बिहार के यात्रियों को बड़ा फायदा

इन सात ट्रेनों में धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके रूट में धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा और गया जैसे स्टेशन शामिल हैं। इससे दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को लंबी दूरी के सफर के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।

ट्रेनों के संचालन की अंतिम तारीख, समय-सारणी, किराया और विस्तृत ठहराव की आधिकारिक घोषणा रेलवे की ओर से अलग से की जाएगी।