Movie prime

जोधपुर में शादी के 10 घंटे बाद दुल्हन की हो गई मौत

 

राजस्थान के जोधपुर से हैरान कर देने एक मामला सामने आया है. यहां शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. फिर क्या शादी के महज 10 घंटे बाद उसकी मौत हो गई. दुल्हन की मौत के बाद से आसपास हड़कंप मच गया.

Jodhpur News: शादी के 10 घंटे बाद दुल्हन की हुई मौत, जानें क्या है पूरा  मामला - death bride 10 hours after marriage Jodhpur Rajasthan lclar - AajTak

आपको बता दे कि यह पूरा मामला राजस्थान के जोधपुर का है. जानकारी के मुताबित जिले के कुई जोधा गांव में एक बारात आई और विदाई के बाद खुशी-खुशी दुल्हन अपने ससुराल चली गई. लेकिन वहां पहुंचने के कुछ घंटे बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई. परिजन उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शादी के महज 5 घंटे बाद ही दुल्हन की हुई मौत, डोली के बदले उठी अर्थी, पति ने  दी मुखाग्नि

दरअसल बालेसर के तेना गांव के सुभाष मेघवाल बारात लेकर कुई जोधा गांव में छगनाराम के घर पहुंचे. सुभाष ने अपनी दुल्हन रेखा के साथ सात फेरे लिए और शादी की सारी रस्में पूरी कर सुबह विदाई कर अपने घर पहुंचे. ससुराल में दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ और देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना की. लेकिन इसका बाद लड़की की अचानक तबीयत ख़राब हो गई और वो बेहोश हो गई. जिसके बाद परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर्स ने उस लड़की को मृत घोषित कर दिया.

Read more at: https://newshaat.com/national-news/Shivpal-Yadav-got-angry-with-Akhilesh-said-throw-me-out-o/cid7210524.htm