Movie prime

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को बनाया अपना उम्मीदवार

 
AKHILESH YADAV

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार घोषित किया है. यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है. मैनपुरी सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा है. मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को अब डिंपल यादव संभालेंगी.

अखिलेश यादव के साथ पत्नी डिंपल यादव (फाइल फोटो)


आपको बता दें कि अखिलेश यादव कि पत्नी डिंपल यादव  ने अपना पहला चुनाव 2009 में लड़ा था। उस वक्त  अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ने से मना किया था तो उसके बाद इस सीट पर वो चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में डिंपल को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता  राज बब्बर से चुनाव हार गई थी। उसके बाद  उन्होंने 2012 के कन्नौज लोकसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुनाव जीता। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर इनको जीत नसीब हुई, लेकिन इसके बाद 2019 में डिंपल को सुब्रत पाठक से हार का सामना करना पड़ा। अब डिंपल को अखिलेश ने मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा है।  इस सीट पर 1996 से ही सपा का कब्ज़ा रहा है. 

Samajwadi Party fields Dimple Yadav, wife of Akhilesh, in Mainpuri bypolls  | Cities News,The Indian Express